देश में सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड के रूप में अपना नाम बना चुके अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्सुकताएं हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी पिछले महीने ही मुंबई में शुरू हुई है लेकिन इस फिल्म के पूरा हो पाने से पहले ही इसी नाम का एक धारावाहिक छोटे परदे पर शुरू हो गया है। इस धारावाहिक में ‘बिग बॉस’ फेम निशांत मलकानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ इस धारावाहिक में दिखाई दे रही हैं भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री संचिता बनर्जी। वहीं अक्षय कुमार वाली ‘रक्षा बंधन’ में उनके साथ भूमि पेडनेकर को साइन किया गया है और फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों के किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत कर रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज होने से पहले ही उसी नाम का सीरियल आ जाने से फिल्म के कारोबार पर असर पड़ेगा या नहीं, ये तो दर्शक ही तय करेंगे, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म की चर्चा का इस सीरियल को काफी फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।