बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चलते चर्चा में बनी हुई थीं। एडल्ट फिल्म मामले में फंसे राज कुंद्रा इस मामले के कारण करीब 2 महीने तक जेल में थे। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद आखिरकार सितंबर में उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद से ही वह सार्वजनिक तौर पर शिल्पा और अपने परिवार के साथ नजर नहीं आए थे वहीं, अब काफी समय बाद शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं। यह पहली बार है जब जेल से निकलने के बाद दोनों साथ दिखाई दिए हैं। यह कपल हिमाचल में ज्वालाजी देवी और मां चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। लंबे समय के बाद साथ दिखाई दिए शिल्पा और राज हाथ थामें भगवान के घर पहुंचे।
लारा दत्ता आजकल इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय उनका फेक प्रोफाइल है। दरअसल बीते कई दिनों से उनके फेक प्रोफाइल का एक स्क्रीन शॉट काफी वायरल हो रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस को खुद आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी है। लारा ने दरअसल अपनी इस सफाई का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। बीते कई दिनों से इंटरनेट पर लारा दत्ता के फेक प्रोफाइल को लेकर जबरदस्त मीम वायरल हो रहे हैं। ये स्क्रीन शॉट डेटिंग ऐप टिंडर से जुड़ा हुआ था। जब लारा ने इस स्क्रीनशॉट को देखा तो इस पर सफाई दी। उन्होंने वीडियो रिलीज करते हुए कहा कि उन्हें किसी डेटिंग ऐप से दिक्कत नहीं है। ये अपने पार्टनर को चुनने का एक बेहतरीन जरिया है। लेकिन बाद में उन्होंने ये भी सफाई दी कि वो किसी डेटिंग ऐप पर मौजूद नहीं हैं। और न वो पहले कभी थीं।
अपने इलाज के चलते लंबे समय से सामाजिक जीवन से दूर रहीं अभिनेत्री और सांसद किरण खेर जल्द ही छोटे परदे के एक रियलिटी शो में दिखेंगी। किरण खेर टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह के साथ जज के रूप में शामिल होने जा रही हैं। वह इस शो के पहले सीजन से इसके साथ जुड़ी रही हैं। टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ से किरण खेर इस शो की शुरुआत से ही जुड़ी रही हैं। शो में अपनी वापसी पर किरण बताती हैं, "रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। यह इस प्रतिष्ठित टैलेंट रियलिटी शो के साथ मेरा नौवां साल है। जूरी मेंबर के रूप में इस शो में लौटना एक शानदार एहसास है। ऐसा लगता है जैसे मैं घर वापसी कर रही हूं। ये शो साल दर साल देश भर के विविध और असाधारण टैलेंट को बढ़ावा देकर उन्हें सामने लाता रहा है। हर बार मैं इस शो में एक से बढ़कर एक शानदार टैलेंट देख कर दंग रह जाती हूं।"
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद। हाल ही में सोनी चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले इस शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो में शो मे बतौर गेस्ट शामिल हुए कपिल और सोनू शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपने अवसाद से ग्रसित होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में अवसाद से जूझ रही थीं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर की शुरुआत के दौरान अपनी विफलताओं से प्रभावित थीं और इस दौरान निर्माता एकता कपूर ने उनकी मदद की थी। सोमवार को एकता और रोहित के साथ अपनी सेल्फी शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, 'ऐसा अक्सर नहीं होता है जब आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है, जो आपके लिए बहुत मायने रखता है। आप अपने आस-पास उनके साथ अधिक सराहना और उत्साहित महसूस करते हैं। आज, मैं ऐसे ही दो व्यक्तियों को हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, रोहित रेड्डी और एकता कपूर। मैं उनसे कुछ कहना चाहूंगी, 'अगर तुम न होते तो आज मैं इस मुकाम पर बिल्कुल नहीं होती।'
बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत सोमवार को नई दिल्ली में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित की गई। पुरस्कार हासिल करने के बाद कंगना के इस उपलब्धि के लिए प्रशंसकों और फालोअर्स के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक अभिनेत्री के रूप में पहले उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। हालांकि, पद्म श्री ने यह दिखाया कि कैसे देश ने उन्हें एक 'आदर्श नागरिक' के रूप में भी महत्व दिया है। वहीं, कंगना के इस वीडियो पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री को यह सम्मान मिलने पर एक तरफ उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर ही सवाल खड़े कर दिए। कई फैंस ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। जबकि कुछ इससे नाखुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा जब इन्हें पद्मश्री मिल सकता है तो कोरोना में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को क्यों नहीं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि चापलूसी कर के यह पुरस्कार हासिल किया है।
रिलांयस एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का लिटमस टेस्ट पार कर लिया है। फिल्म के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, रणवीर सिंह और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने रविवार को 26.94 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और सोमवार को फिल्म ने इसके आधे से ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाबी हासिल की। फिल्म की कुल कमाई रिलीज के चार दिनों में 91.59 करोड़ रुपये हो चुकी हैं। पांचवे दिन यानी मंगलवार को इसके देश में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर जाने की तस्वीर बन चुकी है। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने भी रिलीज के पांचवें दिन ही सौ करोड़ का आंकड़ा छुआ था। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूते ही अक्षय कुमार सौ करोड़ी क्लब में फिल्मों की संख्या के मामले में सलमान खान के बराबर हो जाएंगे।
अक्सर आपने हीरो को एक्शन और खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन भी है जो अपने मार्शल आर्ट्स और स्टंट के लिए मशहूर है। अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली दिशा पटानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चौंका देने वाली वीडियो शेयर करती हैं। दिशा ने एक बार फिर वाडियो शेयर किया है जिसमें वह हवा में उछलकर शानदार किक मारती दिख रही हैं। फैंस इसे उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का असर बता रहे हैं। खुद टाइगर श्रॉफ ने भी दिशा की तारीफ की है। '720 किक' ताइक्वांडो का हिस्सा होता है। इस स्टंट को करना बेहद मुश्किल माना जाता है। दिशा पटानी ने इस मूव को बेहद आसानी से करके दिखा दिया कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। उन्होंने 720 डिग्री पर घूमकर टारगेट को दिशा ने इस स्टंट की वीडियो स्लो मोशन में बनाई है।
नोरा फतेही ने बहुत ही कम समय में मनोरंजन जगत में अपनी एक खास जगह बनाई है। सलमान खान से लेकर अजय देवगन की फिल्मों तक में नोरा फतेही के अभिनय से लेकर डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल खूब जीता। अपने डांस के साथ-साथ नोरा फतेही अपनी बोल्डनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में नोरा फतेही की वॉक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर नोरा फतेही को सोशल मीडिया पर खूब खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां नोरा रिविलिंग ड्रेस पहने बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। नोरा को पपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। नोरा फतेही फिट स्कर्ट और स्लीवलेस क्रॉप टॉप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। जिसके साथ उन्होंने पिंक रंग का बैग कैरी किया हुआ है। लेकिन नोरा फतेही की ड्रेस या बैग ने नहीं बल्कि उनकी वॉक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि, दोनों इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और अपनी जिंदगी की एक नई जर्नी शुरू करेंगे। ऐसे में दोनों के परिवार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक कटरीना और विक्की ने अपनी शादी पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों से जुड़ी खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई हैं। वहीं, अब कटरीना कैफ की शादी पर अभिनेता अक्षय कुमार ने बड़ी बात कही है। हाल ही में, कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई। दोनों ही स्टार इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय और कटरीना अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में कपिल कटरीना से एक सवाल करते नजर आ रहे हैं।