बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड से लेकर राजनीति में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। इसी वजह से तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हालांकि, तापसी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और उससे जुड़ी अपडेट के बारे में भी बताती रहती हैं। हाल ही में, तापसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘शाबाश मिठू’ की शूटिंग खत्म कर ली है।
दरअसल, तापसी ने सोशल मीडिया पर अपनी को-स्टार्स संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस बालकनी में खड़ी हैं। इस दौरान तापसी के साथ उनकी को-स्टार्स भी खड़ी हैं और सभी मस्ती कर रही हैं। फोटोज में तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन मिताली राज की नंबर 3 की जर्सी पहने हुए हैं।