फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: पति का घर छोड़ बच्चों के साथ अलग रहने की प्लानिंग कर रही हैं शिल्पा शेट्टी? जानिए पूरी खबर

Mon, 30 Aug 2021 05:18 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : ट्विटर
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को अश्लील फिल्में बनाने और एप पर रिलीज करने के आरोप में क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा अभी भी जेल में हैं और लगातार अपनी जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं। राज कुंद्रा का ये मामला सामने आने के बाद उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल जिंदगी का भी गहरा असर देखने को मिला। काफी समय तक शिल्पा सुपरडांसर में नजर नहीं आईं और रिपोर्ट्स की माने तो इस विवाद के बीच उनके हाथ से कई बड़े ब्रांड्स भी निकल गए।

राज कुंद्रा से अलग रहने की कर रही हैं प्लानिंग

हालांकि धीरे-धीरे शिल्पा का करियर एक बार फिर से वापस ट्रैक पर आ गया है और वो सुपरडांसर 4 के मंच पर लौट चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा शेट्टी शो पर सिर्फ इस शर्त पर लौटने को तैयार हुईं थीं कि वो किसी भी विवादित सवाल का जवाब नहीं देंगी। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। एक मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी कथित तौर पर अपने बच्चों के साथ राज कुंद्रा से अलग रहने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त ने कहा शिल्पा सदमें में हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा के एक दोस्त ने कहा कि राज कुंद्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि शिल्पा शेट्टी के दोस्त ने खुलासा करते हुए कहा है कि राज कुंद्रा के इस रहस्य के सामने आने के बाद से ही शिल्पा शेट्टी सदमें में हैं। इस मीडिया रिपोर्ट् में दोस्त का हवाला देते हुए ये खुलासा किया गया कि शिल्पा को इस बात की भनक नहीं थी कि उनके लिए डायमंड और डुप्लेक्स गलत काम से खरीदे गए थे’।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी-वियान - फोटो : शिल्पा शेट्टी-वियान
बच्चों की देखभाल करने के लिए स्वतंत्र हैं शिल्पा

इस मीडिया रिपोर्ट में दोस्त के हवाले से आगे ये भी कहा गया कि, ‘शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के पैसों को छूना भी नहीं चाहती हैं’। इस रिपोर्ट के अनुसार दोस्त ने आगे कहा, ‘शिल्पा शेट्टी काम कर रही हैं और वो अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए काफी हैं’। रिपोर्ट में दोस्त के हवाले से ये भी कहा गया कि शिल्पा शेट्टी ने इंडस्ट्री में भी सभी को ये बता दिया है कि वो हंगामा 2 और निकम्मा के बाद फिल्मों के लिए तैयार हैं।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
मिल रहे हैं फिल्म के ऑफर

रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा शेट्टी के लौटने के बाद उन्हें अनुराग बासु और प्रियदर्शनी ने अपनी फिल्म में रोल भी ऑफर किए हैं। बता दें कि हंगामा 2 में शिल्पा जहां प्रियदर्शनी के साथ काम करती नजर आईं तो वहीं वो अनुराग बासु की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो में काम कर चुकी हैं और उनके साथ लगातार सुपरडांसर के शो को जज कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV
सोशल मीडिया पर हुईं भावुक

हाल ही में शिल्पा ने लंबे समयसोशल मीडिया पर अपनी वापसी की। वो एक बार फिर से कभी योगा मोटिवेशनल कोट तो कभी कुछ विचार साझा करती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया था, जिसमें वो काफी भावुक नजर आईं। इस पोस्ट में एक किताब के कुछ अंश की तस्वीर हैं, जिसमें टाइटल लिखा है मिस्टेक और उसमें जिंदगी की गलतियों के बारे में लिखा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें