फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष: स्कूल की फीस भरने के लिए बर्तन और साड़ियां बेचती थीं जैकी श्रॉफ की मां, 33 साल चॉल में रहा एक्टर

Mon, 30 Aug 2021 04:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : instagram/apnabhidu

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की नई फिल्म आने वाली है। उन्होंने अपनी इस नई फिल्म 'द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11' के इंटिमेट सीन्स की शूटिंग के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि इस सीन्स को करते वक्त मैं बहुत शर्मिंदा था। दरअसल, फिल्म का एक इंटिमेट सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इंडस्ट्री में जैकी श्रॉफ 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता है। अभिनय की दुनिया में भी उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। वो लोकप्रिय रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में शामिल हुए थे और इस दौरान प्रतियोगियों की कहानी और संघर्ष सुन भावुक भी हो गये थे।

जैकी श्रॉफ अपनी नई फिल्म में एक वॉर जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह फिल्म डच फिल्म ‘द इंटरव्यू’ की रीमेक है। इससे पहले जैकी ने आखिरी बार प्रभुदेवा की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि जैकी श्रॉफ की मां ने कैसे उनकी पढ़ाई के लिए चूड़ियां और साड़ियां तक बेची थी।

विज्ञापन

2 of 5
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
जैकी श्रॉफ ने अपने हालिया इंटरव्यू में इंटिमेट सीन को लेकर कहा है  'मैं शर्मिंदा था, मैं वास्तव में शर्मिंदा था। जब मैं ये चीजें करता हूं, तो मैं घबरा जाता हूं। क्योंकि मैं एक एक्टर हूं। इतने सारे लोग आपको बिना पलक झपकाए कैमरे पर देख रहे होते हैं, निर्देशक आपको देख रहा होता है, सेट पर मौजूद लोग देख रह होते हैं उनके अलावा पूरी दुनिया आपको देख रही होती है और यह बहुत शर्मनाक है। लेकिन आपको इसे करना होगा क्योंकि एक एक्टर होने के नाते ये आपका काम है।
विज्ञापन

3 of 5
जैकी श्रॉफ, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने पॉपुलर रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में खुलकर बताया था। उनका कहना था कि उन्होंने अपने जीवन के 33 साल चॉल में बिताए थे। उन्होंने कहा, हम 30 लोग चॉल में रहते थे जिसमें केवल 7 घर थे और उनके बीच 3 बाथरूम थे।

4 of 5
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram

स्कूल फीस भरने के लिए मां बेचती थीं साड़ियां
जैकी श्रॉफ ने कहा कि उनके स्कूल की फीस भरने के लिए उनकी मां, बर्तन और साड़ियां तक बेचती थीं। जैकी ने कहा कि एक एक्टर बनने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। हर इंसान के अंदर जादू होता है और हर कोई वो सब हासिल कर सकता है, जिसकी चाहत रखता है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने संघर्ष के दिनों में उस चॉल से काफी लगाव हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram

जैकी श्रॉफ ने इसी शो के दौरान कहा कि तब गम कम था, जब कमरे कम थे। उनकी इस बात से सभी प्रतियोगी इमोशनल हो गये थे। जैकी उन चुनिंदा कलाकारों में हैं, जो जमीन से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें