फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: वैष्णोदेवी के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- पति की ऐसी हरकत और ये...

Thu, 16 Sep 2021 07:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद हैं। मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के 45 वर्षीय पति राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने मजिस्ट्रेट अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की है, वो 1500 पन्नों की है। राज कुंद्रा और थोर्प अभी न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

वैष्णोमाता के दरबार में पहुंचने से ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी

दोनों को क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने इस केस में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। अब इन्हीं सब तमाम मुश्किलों के बीच शिल्पा शेट्टी बुधवार को वैष्णोदेवी के दरबार में पहुंचीं। उनके मंदिर जाने के लिए चढ़ाई करते हुए तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया। हालांकि वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया।


विज्ञापन

2 of 5
वैष्णो माता के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
कई यूजर्स ने शिल्पा को लेकर काफी सारे बाते लिखीं। एक यूजर का कहना है कि शिल्पा के पति अश्लील वीडियो बनाते हैं और अभिनेत्री मंदिर जा रही हैं दर्शन करने। वहीं कुछ यूजर्स ने काफी भद्दे कमेंट भी किए। यूजर्स का कहना है कि एक तरफ तो उनके पति ऐसी हरकत करते हैं वहीं शिल्पा मंदिर जाकर ये जताना चाहती हैं कि उनमें कितनी आस्था हैं।


विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले गणेश चतुर्थी के मौके पर भी जब शिल्पा अपने घर गणपति लाईं थीं तो यूजर्स ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया था। कई यूजर्स का कहना था कि राज कुंद्रा तो घर आए ही नहीं और शिल्पा गणपति को घर ले आईं। बता दें कि तमाम विवादों के बीच शिल्पा खुलकर मीडिया के सामने आ रही हैं और सभी त्यौहार भी खुशी खुशी मना रही हैं।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि "उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अपना बयान दर्ज कराने के दौरान शिल्पा ने अपनी पढ़ाई, करियर, अकाउंट से जुड़ी कई तरह की जानकारी मुंबई पुलिस के साथ साझा की। इसके साथ ही शिल्पा ने इस दौरान ये भी कहा कि, "मैं अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से राज से कभी नहीं पूछती थी कि वह क्या काम कर रहे हैं। इसके अलावा राज भी मुझे अपने काम से जुड़ी बात कभी नहीं बताते थे। इस वजह से मुझे इस मामले में कुछ नहीं पता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें