बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए। 22 नंवबर को साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा संग सात फेरे लिए थे और आज दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की है और पति को सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए अपने दिल की बात कही है।
शिल्पा और राज की शादी को पूरे हुए 12 साल
शिल्पा ने राज संग शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, '12 साल पहले इसी पल हमने एक दूसरे से वादा किया था कि हम अच्छे और बुरे पल में साथ रहेंगे, साथ साथ हर दिन। 12 साल और मैं आगे नहीं गिन रही। शादी की सालगिरह मुबारक हो कुकी। हमारी खुशियों, हंसी, बच्चों और जिंदगी के नाम। उन सभी लोगों का धन्यवाद जो अच्छे बुरे वक्त में हमारे साथ रहे'।