बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पूरी तरह से शाहरुख खान के समर्थन में उतर आये हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि आर्यन खान को इसलिए टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है। उन्होंने कहा कि आर्यन खान को टारगेट करने की वजह शाहरुख खान ही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि इस केस में सिर्फ आर्यन खान के बारे में ही बात की जा रही है, जबकि मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट जैसे अन्य लोग भी हैं। उन्होंने कहा, इससे पहले भी ऐसा ही कुछ हुआ था और उस वक्त पूरा फोकस दीपिका पादुकोण थीं। उस मामले में भी अन्य लोगों के नाम सामने आये थे, लेकिन फोकस सिर्फ दीपिका थीं।
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि कुछ लोग शाहरुख खान के साथ हिसाब बराबर कर रहे हैं। आर्यन खान मामले में ऐसे लोगों के पास शाहरुख के साथ हिसाब पूरा करने का पूरा मौका है। सभी जानते हैं कि एनसीबी को आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिला था। उसके पास से अगर ड्रग मिला भी होता, तो उसे एक साल की ही सजा होती लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं है।