फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: इंडस्ट्री में भेदभाव पर भड़के शरत सक्सेना, बोले- बुजुर्गों के रोल सिर्फ अमिताभ के लिए लिखे जाते हैं

Thu, 15 Jul 2021 04:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना ने बॉलीवुड में बहुत ही लंबा सफर तय किया है और दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई है। खलनायक के किरदार के साथ-साथ सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल्स में भी शरत सक्सेना ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। पिछले दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर शरत काफी चर्चा में थे। वहीं अब उन्होंने बॉलीवुड को लेकर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने अभिनेताओं के रोल्स और भेदभाव को लेकर भी खुलासा किया है। शरत सक्सेना को इस बात का दुख है कि इतना लंबा वक्त बॉलीवुड में बिताने के बाद भी उन्हें वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जो उन्हें मिलना चाहिए था।

शरत सक्सेना का छलका दर्द

शरत ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, 'क्योंकि मैं हट्टा-कट्टा और मस्कुलर था तो मुझे एक्शन किरदार ज्यादा मिले। मुझे फाइट सीन भी ज्यादा मिले क्योंकि हीरो मेरी पिटाई किया करते थे। काला पत्थर फिल्म में मैं इंट्रोडक्शन सीक्वेंस में था जिसमें तीनो हीरो अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा आते हैं और मुझे मारते है, अपने आपको हीरो की तरह स्थापित करते हैं और फिल्म आगे बढ़ती है। मैं फिल्मों में पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल होता था और मेरे फिल्मी करियर के 35 सालों की केवल यही कहानी है।
विज्ञापन

2 of 5
शरत सक्सेना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आगे शरत ने कहा कि, 'फिल्म इंडस्ट्री यंग लोगों की इंडस्ट्री है। यहां बूढ़े लोगों का ज्यादा काम नहीं है। दुर्भाग्य से हम अभी जिंदा हैं और काम चाहते हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री में बुजुर्गों को ध्यान में रखकर कितने रोल लिखे जाते हैं, जितने भी रोल लिखे जाते हैं वो अमिताभ बच्चन के खाते में जाते हैं। जो कुछ खुरचन बचती है वो हम जैसे लोगों के हिस्से में आती हैं। हम इन्हें ज्यादातर रिजेक्ट कर देते हैं तो हमारे जैसे लोगों के बाच काम नहीं बचता है'।
विज्ञापन

3 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : Instagram
आगे शरत सक्सेना ने रजा मुराद से भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, 'जब बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं मिला तो मैंने साउथ कि फिल्मों का रुख कर लिया था जहां मुझे बतौर विलेन काफी काम मिला। एक दिन मुझे पता चला कि आमिर खान ने गुलाम में एक रोल के लिए मेकर्स को उनके नाम सुझाया, लेकिन उन लोगों ने मुझे कॉन्टेक्ट नहीं किया क्योंकि लोगों को लगा कि मैंने बॉलीवुड फिल्में छोड़ दी हैं'।

4 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
शरत ने कहा कि, 'ये अफवाह रजा मुराज ने फैलाई थी। लोगों ने समझा कि मैं चेन्नई शिफ्ट हो गया हूं। उन्होंने लोगों से कह दिया कि मैं मुंबई में नहीं रहता हूं जिस वजह से कई लोगों ने मुझसे काम के सिलसिले में कोई बात चीत ही नहीं की'। शरत का कहना है कि, 'बुजुर्ग अनुभवी अभिनेताओं के लिए किरदार की कमी की वजह से मैं खुद को फिट रखता हूं ताकि युवा दिख सकूं। आपने मुझे शेरनी फिल्म में देखा होगा मैं 71 साल का हूं, लेकिन खुद को 50-55 साल का दिखाना होता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
आगे काम करने को लेकर शरत ने कहा कि, 'मुझे काम करना पसंद है, मुझे रिटायर्ड जिंदगी जीना अच्छा नहीं लगता है, मैं कैमरे के सामने आने के लिए भूखा रहता हूं'। बता दें कि शरत सक्सेना ने अपने अभिनय की शुरुआत 1970 में सहायक अभिनेता के तौर पर की थी। वो 'गुलाम', 'साथिया', 'फिर हेराफेरी', 'सोल्जर', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें