टीवी की दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले कलाकार विक्रांत मैसी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों वह अपने आने वाली फिल्म 14 फेरे को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने टीवी से फिल्मों तक का सफल सफर तय कर लिया है। लेकिन इस सफर में विक्रांत ने स्ट्रगल भी देखा है, ताने भी सुने हैं। अभी हाल ही में उन्होंने इस बात को कुबूल किया टीवी का होने के वजह से उन्हें बॉलीवुड में ताने मारे जाते थे। मालूम हो कि विक्रांत मैसी ने फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 17 साल की मेरी इस जर्नी को दर्शकों ने सरल बनाया है।
उन्होंने कहा लोग मुझे पसंद कर रहे हैं, ये मेरे लिए बड़ी बात है। उन्होंने आगे कहा कि जिस पल आप मुझे कहेंगे कि मैं ये नहीं कर सकता, मैं आपको वो करके दिखाऊंगा। जब मैंने फिल्मों में स्विच करने का फैसला किया था। तब मेरे माता-पिता ने मुझे कहा था, 'बेटा अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर लो, अपने सिर पर छत का इंतजाम कर लो।'