फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मेशन: 71 की उम्र में शरत सक्सेना ने बना ली ऐसी बॉडी, अनिल कपूर को दे रहे टक्कर

Sun, 04 Jul 2021 01:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में लगभग सभी सितार बेहद फिट एंड फाइन हैं। खासकर अगर हीरो-हीरोइन की बात करें तो सभी सितारे जिम में घंटों पसीना बहाते हैं ताकि हर वक्त उनका लुक बेहद खास बना रहे और वो फिट बना रहें। वहीं अनिल कपूर और अक्षय कुमार जैसे सितारे भी इंडस्ट्री में मौजूद हैं जो फिटनेस के मामले में दूसरे सितारों को और भी जोरदार टक्कर देते हैं। बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर तो 60 की उम्र में भी 25 के ही दिखते हैं। उन्हें लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनकी उम्र बढ़ नहीं रही बल्कि कम होती जा रही है।

ट्रांसफॉर्मेशन लुक से शरत सक्सेना ने उड़ाए होश

वहीं अब हाल ही में एक और अभिनेता अपने ट्रांसफर्मेशन और लुक्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्मों में खलनायक और सह अभिनेता का किरदार निभाने वाले शरत सक्सेना की जिन्होंने 71 साल की उम्र में अपने ट्रांसफर्मेशन से सबको चौंका दिया है। इन दिनों उनकी तस्वीरें जबरदस्त वायरल हो रही हैं। जहां 70 की उम्र पार करके लोग थका हुआ महसूस करते हैं वहां शरत सक्सेना ने कड़ी मेहनत कर अपनी शानदार बॉडी बना ली है। इसके चलते वो इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना आज कल अपनी ऐसी ही फिट बॉडी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका ट्रांसफर्मेशन लुक फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं और लोग उन्हें देखकर हैरान रह जा रहे हैं। शरत सक्सेना ने हाल ही में एक मिरर सेल्फी पोस्ट की है जिसमें उन्हें बॉडी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शरत साल 1972 में मुंबई आए थे। उस समय उनका शरीर हीरो की तरह फिट नहीं था। उस वक्त  ना सिक्स पैक्स का चलन था और ना ही बहुत पतले दुबले अभिनेता पसंद किए जाते थे। वहीं अगर हीरो है तो उसका सुंदर दिखना जरूरी है, लेकिन उसके अलावा बाकी कलाकारों को सिर्फ दमदार अभिनय आना ही जरूरी होता था। 

4 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में शरत ने ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार ही निभाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार खलनायक बनकर भी कॉमेडी की है जो लोगों को काफी पसंद आई। इसमें 'अंखियों से गोली मारे', 'सोल्जर' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्में शामिल हैं। सिर्फ खलनायक ही नहीं बल्कि सपोर्टिंग किरदार भी शरत ने काफी बढ़िया तरीके से निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : Twitter
शरत ने करीब 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'त्रिदेव', 'घायल', 'रास्ता', 'बागबान', 'फना' जैसी कई हिट फिल्में कीं। शरत ने अपने हर किरदार से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी जबरदस्त ध्यान दिया। शरत एक भी दिन जिम जाना नहीं छोड़ते हैं और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। वो जिम में जमकर एक्सरसाइज करते हैं और पसीना बहाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें