फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 71 की उम्र में यंग एक्टर्स को मात देते हैं शरत सक्सेना, खलनायक बन जीता लोगों का दिल

Tue, 17 Aug 2021 11:32 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : Instagram
खलनायक की भूमिका हो, कॉमेडी हो या फिर इमोशन मशहूर अभिनेता शरत सक्सेना ने हर किरदार को बड़ी ही बखूबी से फिल्मी पर्दे पर उतारा है। 17 अगस्त 1950 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में शरत सक्सेना का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती  शिक्षा भोपाल से ही की, लेकिन उसके बाद इंजीनियरिंग करने के लिए वो जबलपुर आ गए। जबलपुर से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरी की। लेकिन शरत सक्सेना का सपना शुरुआत से ही इंजीनियर बनने का नहीं बल्कि बॉलीवुड में हीरो की तरह छाना था।

मुंबई आकर किया संघर्ष

शरत सक्सेना का फिल्मी सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा है। अपनी इंजीनियरिंग पूरा करने के बाद वह अपनी आंखो में कई सपने संजोए साल 1972 में मुंबई आ गए। वो शुरू से ही अभिनय करना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने सपने का पीछा नहीं छोड़ा। हालांकि कई कलाकारों की तरह ही उन्हें भी फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए एक कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इसके बावजूद शरत सक्सेना ने कभी भी हार नहीं मानी और आखिरकार कड़े परिश्रम के बाद उनकी मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन

2 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
‘बेनाम’ फिल्म से की शुरुआत 

साल 1974 में शरत सक्सेना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने अमिताभ बच्चन, मौसमी चटर्जी और प्रेम चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘बेनाम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद उन्हें अपना सपना सच होता दिखाई दिया। पहली ही फिल्म में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और उनके अभिनय को सराहा।
विज्ञापन

3 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर इंडिया से लूटी वाहावाही

अपनी पहली फिल्म ‘बेनाम’ के बाद शरत सक्सेना ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई बल्कि उन्होंने निर्माताओं और निर्देशकों की लिस्ट में ही अपनी जगह बना ली। इस फिल्म के बाद उन्हें हिन्दी के अलावा तेलुगू, मलयालम, तमिल, पंजाबी सहित कई फिल्मों में अभिनय करने का प्रस्ताव मिला। लेकिन साल 1987 में आई बोनी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शरत सक्सेना ने फिल्म में दागा की भूमिका निभाई थी। श्रीदेवी और अनिल कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे।

4 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
खलनायक के रूप में दर्शकों ने किया पसंद

अपने करियर के शुरुआती दौर में शरत सक्सेना ने अधिकतर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। उनके इस रूप को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। लेकिन अपने करियर में जैसे-जैसे शरत सक्सेना आगे बढ़े उन्होंने हर तरह की भूमिका को स्वीकार किया और उसमें वो सफल हुए। शरत की मुख्य फिल्मों में काला पत्थर, शक्ति, आखिरी अदालत, शहंशाह, थानेदार, विरोधी, त्रिदेव, खिलाड़ी, घायल, गुलाम, फना, बागबान, कृष, रेडी, बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, दबंग 3 आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया

71 साल की उम्र में हैं एकदम फिट

बता दें कि शरत सक्सेना ने अपने फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्में की हैं। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ शरत सक्सेना काफी फिटनेस फ्रीक हैं। कुछ समय पहले ही उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 71 साल की उम्र में अपने ट्रांसफर्मेशन से उन्होंने सबको चौंका दिया था। जहां 70 की उम्र पार करके लोग थका हुआ महसूस करते हैं वहां शरत सक्सेना ने कड़ी मेहनत कर अपनी शानदार बॉडी बना ली। अमर उजाला की टीम की तरफ से शरत सक्सेना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें