शम्मी कपूर
- फोटो : Social Media
नूतन को बहुत ही कम उम्र में किया डेट
फिल्मों में अपने डेब्यू से पहले ही उन्होंने अभिनेत्री नूतन के साथ ‘लैला मजनू’ में काम किया। ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और नूतन उनके बचपन की गर्लफ्रेंड थीं। ये दोनों 6 साल की उम्र से दोस्त थे और एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे। दरअसल शम्मी कपूर के पिता और नूतन की मां बहुत अच्छे दोस्त थे, इसी वजह से इनकी भी दोस्ती गहरी थी। जब शम्मी कपूर और नूतन युवा थे उस समय इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। शम्मी कपूर तो नूतन से शादी तक भी करना चाहते थे, लेकिन नूतन की मां शोभना समर्थ इस रिश्ते के लिए नहीं मानी।