फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: एक साल में ही टूट गई थी बॉबी खान संग सुनिधि चौहान की शादी, दूसरी बार बसाया घर

Sat, 14 Aug 2021 09:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunidhi chauhan Birthday - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान का आज जन्मदिन है। सुनिधि का जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। सुनिधि जब चार साल की थीं तभी से उनका गायिकी की तरफ रुझान था। इसलिए वो मंदिरों में होने वाले जगराते में गाने जाती थीं। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। सिंगर के अलावा सुनिधि एक फैशन आइकन भी हैं।

11 साल में मिला फिल्मों में गाने का मौका
सुनिधि ने चार साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था लेकिन फिल्मों में 11 साल की उम्र में गाना शुरू किया। डीडी वन टीवी चैनल पर टैलेंट हंट में सुनिधि चौहान ने हिस्सा लिया था। उन्होंने वो प्रतियोगिता जीती और लता मंगेशकर के हाथों से उन्हें पुरस्कार मिला। इसके बाद तो जैसे सुनिधि की जिंदगी ही बदल गई। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सुनिधि का असली नाम निधि है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनिधि चौहान
16 साल की उम्र में सुनिधि को फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'मस्त' में मौका दिया था। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे। सुनिधि ने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में अपनी जगह बनाई थी। इधर सुनिधि सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं उधर उनका दिल किसी के लिए घड़क रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : ट्विटर
सुनिधि ने 18 साल की उम्र में अपने से 14 साल बड़े डायरेक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी। सुनिधि ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि शादी के एक साल के अंदर ही दोनों को अपनी गलती का अहसास हो गया। इस तरह आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया। बॉबी खान बॉलीवुड के स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर हैं।

4 of 5
sunidhi chauhan
इसके बाद सुनिधि ने खुद को संभाला और फिर से गाना शुरू किया। सुनिधि ने शादी टूटने के 9 साल बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की। हितेश भी सुनिधि से 14 साल बड़े हैं। हितेश सुनिधि के बचपन के दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे को 15 साल से जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunidhi chauhan - फोटो : social media
बीते साल दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन हितेश ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया। फिलहाल वह मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। सुनिधि ने 'रुकी रुकी', 'डांस पे चांस', 'कमली', शीला की जवानी',  'इश्क सूफियाना', 'बीड़ी जलाइ ले', 'देसी गर्ल', 'भागे रे मन' जैसे मशहूर गाने गाए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें