फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने और फिल्मी हीरो को डांस सिखाने तक, जानें शम्मी कपूर की ये खास बातें

Thu, 21 Oct 2021 08:48 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शम्मी को बॉलीवुड का एल्विस प्रिसली कहा जाता था। उनके धमाकेदार डांस ने लोगों को बताया था कि फिल्मी हीरो सिर्फ पेड़ की डाल पकड़कर झूल ही नहीं सकता बल्कि खुद डांस भी कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में लंबे समय से कपूर परिवार का राज रहा है और इस खानदान से निकले लगभग हर शख्स ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना दम दिखाया है। इसमें दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने डांस मूव्स से हिंदी सिनेमा में नया परिवर्तन लाया था। शम्मी को बॉलीवुड का एल्विस प्रिसली कहा जाता था। उनके धमाकेदार डांस ने लोगों को बताया था कि फिल्मी हीरो सिर्फ पेड़ की डाल पकड़कर झूल ही नहीं सकता बल्कि खुद डांस भी कर सकता है। उनके डांस के बाद से ही फिल्मों में अभिनेता भी डांस करने लगे थे।

जानें शम्मी कपूर से जुड़ी खास बातें

शम्मी अपने परिवार के बाकी सदस्यों की तरह ही काफी गुड लुकिंग भी थे ऐसे में लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी थी। 21 अक्तूबर 1931 को मुंबई में जन्में शम्मी का साल 2011 में निधन हुआ था। शम्मी फिल्मों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 8
शम्मी कपूर
बताते हैं कि जब शम्मी पैदा होने वाले थे तो उनके माता पिता को काफी डर लग रहा था क्योंकि राज कपूर के बाद पैदा हुए दो बच्चे खत्म हो गए थे। ऐसे में शम्मी के जन्म ने हर किसी को बहुत खुशी दी थी। वो कपूर परिवार में पैदा होने वाले एकलौती ऐसे संतान थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। जन्म के बाद उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें नाम दिया था शमशेर राज कपूर लेकिन बाद में इसे शम्मी कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
शम्मी कपूर - फोटो : SELF
बॉलीवुड में बतौर हीरो बनने से पहले वो एक जूनियर आर्टिस्ट थे और अपने काम के लिए उन्हें 50 रुपये सैलरी मिलती थी। उन्होंने दूसरे लोगों की तरह पिता के थिएटर में काम किया था। पृथ्वीराज कपूर के बेटे होने के बाद भी उन्हें कभी स्टारकिड वाली लॉन्चिंग नहीं मिली।

4 of 8
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी ने साल 1953 में आई फिल्म जीवन ज्योति से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश कौल ने किया था। फिल्म की हीरोइन चांद उस्मान थीं। इस फिल्म के लिए शम्मी कपूर को 11 हजार रुपये मिले थे। फिल्मों में सफलता पाने से पहले शम्मी की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं लेकिन उन्हें काम की कभी कमी नहीं रही।
विज्ञापन

5 of 8
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1961 में आई फिल्म जंगली से शम्मी कपूर को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस फिल्म के गाने याहू पर आज भी लोग जमकर झूमते हैं। ये बात भी कम लोग जानते होंगे कि जब भारत में याहू सर्च इंजन की शुरुआत हुई थी तो लोगों को लगता था कि शम्मी कपूर इसके मालिक हैं। ये ही वजह है कि याहू के टॉप मैनेजर जब भारत आए तो उन्होंने शम्मी से मुलाकात की थी क्योंकि उनके कारण ही याहू का काफी नाम हुआ था।
विज्ञापन

6 of 8
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी कपूर का फिल्मी करियर तो खास रहा ही साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में बनी रही। शम्मी मुमताज को पसंद करते थे इस बात से हर कोई वाकिफ है। दोनों शादी का प्लान भी बना चुके थे लेकिन बताते हैं कि शम्मी ने मुमताज के आगे शर्त रख दी थी कि वो फिल्मों में काम करना छोड़ दें जिसके कारण मुमताज ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी कपूर को फिल्म के दौरान गीता बाली से प्यार हो गया था। गीता उम्र में शम्मी से बड़ी थीं और कपूर परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था लेकिन शम्मी ने तय कर लिया था कि वो गीता से ही शादी करेंगे। परिवार के खिलाफ जाकर शम्मी ने गीता से मंदिर में गुपचुप शादी की थी जहां सिंदूर ना मिल पाने के कारण उन्होंने लिपस्टिक से गीता की मांग भर दी थी। हालांकि गीता उनके जीवन में सिर्फ 10 साल रह पाईं। उनकी मौत के बाद शम्मी ने नीला देवी से शादी की थी।
विज्ञापन

8 of 8
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में नजर आए थे। शम्मी रणबीर से बहुत प्यार करते थे और ऐसा संजोग भी हुआ कि उनकी फिल्म शम्मी की आखिरी फिल्म साबित हुई। शम्मी का क्रोनिक रीनल फेल होने का कारण निधन हो गया था। उनके जाने से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें