फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaktimaan: 'शक्तिमान' को करोड़ों के बजट में बनाने की चल रही है तैयारी, 2023 में शुरू हो सकती है शूटिंग!

Fri, 08 Jul 2022 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक के किसी भी शख्स से अगर शक्तिमान के बारे में पूछो तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दरअसल, शक्तिमान सीरियल का जादू ही कुछ ऐसा था कि उस जमाने के लोग आज भी इससे खुद को जुड़ा हुआ मानते हैं। इस टीवी सीरियल में शक्तिमान को असाधारण शक्ति वाले सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया था। शो में बुराई से लड़ना और दुनिया को न्याय दिलाना उसकी जिम्मेदारी थी। अब लंबे समय के बाद शक्तिमान आखिरकार वापसी करने के लिए तैयार है। हालांकि यह वापसी इस बार टीवी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर होने वाली है। इस फिल्म का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 'केजीएफ', 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तो आइए जानते हैं इस फिल्म की संभावित स्टार कास्ट, रिलीज डेट, निर्देशक, कहानी और बजट के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सुपरस्टार बन सकते हैं शक्तिमान
बीते कई दिनों से इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। लोग अपने सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि यह किरदार कौन निभाएगा इस बात का अबतक आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। रणवीर इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं। जल्दी ही वो फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की रीमेक और करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी काम कर रहे हैं। करण जौहर यह फिल्म 2023 में रिलीज करेंगे। अगर सब कुछ सही रहा और रणवीर सिंह को इस किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया तो वह इन फिल्मों के बाद ही 'शक्तिमान' के लिए अपनी डेट्स दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
shaktimaan - फोटो : social media
कौन करेगा निर्देशन?
लीड एक्टर की तरह इस फिल्म के निर्देशक पर भी अभी मुहर नहीं लगी है। हालांकि अनुभव सिन्हा इस फिल्म के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। अनुभव इससे पहले साल 2011 में फिल्म रा.वन का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान सुपरहीरो की भूमिका में थे। इस फिल्म से अनुभव की निर्देशन क्षमता उभरकर सामने आई थी।
विज्ञापन

4 of 4
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगा फिल्म का बजट?
मुकेश खन्ना ने हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए से अधिक होगा। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा था कि 'ये फिल्म स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं। लेकिन, शक्तिमान देसी होगा। फिल्म की कहानी मैंने अपने हिसाब से तैयार करवाई है। मेरी उनसे यही शर्त थी कि आप कहानी नहीं बदलेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें