फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: ‘जुग जुग जियो’ की कमाई में आई गिरावट, ‘रॉकेट्री’ समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा रिपोर्ट कार्ड

Fri, 08 Jul 2022 08:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म इंडस्ट्री के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सिने प्रेमी बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। दरअसल, हफ्ते के इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्में रिलीज की जाती है।
विज्ञापन
1 of 7
'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने सबको पीछे छोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म इंडस्ट्री के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सिने प्रेमी बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। दरअसल, हफ्ते के इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्में रिलीज की जाती है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इन फिल्मों के कलेक्शन के आधार पर ही पता चलता है कि कौन सी फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और कौन सी नहीं। बीते दिनों से ऐसी ही कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी बीच गुरुवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिनों हुए फिल्मों को कारोबार के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 7
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं अगर बात करें गुरुवार को हुई फिल्म की कमाई के बारे में तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन फिल्म करीब 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

विज्ञापन

3 of 7
'राष्ट्र कवच ओम' में आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राष्ट्रकवच ओम

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म राष्ट्रकवच ओम का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। यह फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में असफल रही है। आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के साथ रिलीज हुई कपिल वर्मा की फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम’ को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने अभी तक कुल 8.67 करोड़ की कमाई कर ली है। 

4 of 7
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुग जुग जियो 

करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अब इस फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 73.73 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार पार कर लिया है। 

विज्ञापन

5 of 7
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम भी लगातार कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यह फिल्म भले ही हिंदी पट्टी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन घरेलू बाजार में यह लगातार कई रिकॉर्ड कायम कर रही है। लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म की 35वें दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 35वें दिन यानी गुरवार को 35 लाख की कमाई की है। 

विज्ञापन

6 of 7
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थॉर: लव एंड थंडर
इसे अलावा बीते दिन रिलीज हुई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने भी भारत में बंपर कमाई की है। करीब 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार रात तक मिले पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 22 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की है। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ करीब 185 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 1463 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसे थोर की सोलो हीरो फिल्मों में सबसे महंगी फिल्म भी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुदा हाफिज 2 - फोटो : सोशल मीडिया
खुदा हाफिज 2

काफी कम बजट में बनी यह फिल्म आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म के प्रमोशन पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। वहीं इसके कलेक्शन के प्रीडिक्शन की बात करें तो 'खुदा हाफिज 2'  पहले दिन तकरीबन सात से आठ करोड़ तक का कलेक्शन करती है तो ये फिल्म आगे सफल हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें