हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने जीवन में समृद्धि का श्रेय अपनी पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे को दिया। शक्ति कपूर का मानना है कि वह उनकी पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे ही थीं, जो उनके जीवन में समृद्धि लेकर आईं। शक्ति ने हाल ही में साझा किया कि कैसे उनकी पत्नी ने अभिनय करियर का त्याग सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि अभिनेता एक गृहिणी चाहते थे। हाल ही में शक्ति ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलासा किया और बताया कि कैसे उन्होंने शादी की।