फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोरोना वायरस से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए भावुक हो गए शक्ति कपूर, कहा- 'घर में रहें और जिंदगी की कीमत समझें'

Wed, 01 Apr 2020 03:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में अभी तक 823,200 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या अभी तक 1,637 हो गई है। वहीं देश में अभी तक कोरोना वायरस से 38 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एक तरफ जहां सरकार सख्त निर्देश दे रही है तो वहीं बॉलीवुड के सितारे भी अपनी अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस तक पहुंचा रहे हैं। इस बीच शक्ति कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shakti Kapoor
दरअसल पूरे विश्व में कोरोना वायरस की सबसे अधिक मार इटली और स्पेन जैसे देशों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में शक्ति कपूर अपने वीडियो में इटली के एक सर्वाइवर की कहानी बताते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं वीडियो में शक्ति कपूर बात करते- करते भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shakti kapoor
वीडियो में शक्ति कपूर 93 साल के कोरोना सर्वाइवर की बात करते हुए कहते हैं, 'इटली के अंदर एक 93 साल का बुजुर्ग जब ठीक होकर अस्पताल से निकल रहा था। तभी डॉक्टर ने कहा आपको एक दिन का वेंटिलेटर का बिल देना है पांच हजार रुपये। इसके बाद उस बुजुर्ग की आंखों में पानी आ गया।'
 

4 of 5
Shakti and Shraddha Kapoor - फोटो : social media
वीडियो में शक्ति कपूर आगे बताते हैं, 'जब डॉक्टर ने कहा, क्या हो गया आपके पास पैसा नहीं है। फिर बुजुर्ग ने कहा- पैसा मेरे पास बहुत है लेकिन आज एक बात का एहसास हो गया कि मुझे भगवान का कितना बड़ा बिल देना है। जिसने सारी जिंदगी मुझे फ्री में सांस लेने का मौका दिया। आज देखो वेंटिलेटर के लिए मुझे सांस लेने के लिए भी पेमेंट देनी पड़ रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shakti kapoor
वीडियो के आखिर में शक्ति कपूर कहते हैं, 'ये बात मेरे दिल में बैठ गई है। हमने कभी सोचा नहीं। सिर्फ अस्पताल के चक्कर लगाते हैं, फिर सोचते हैं। इसलिए अपना ध्यान रखें, घर में रहें और जिंदगी की कीमत समझें।' बता दें कि शक्ति के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि शक्ति कपूर कई फिल्मों में विलेन के साथ साथ कॉमेडियन के रूप में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें