फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज मामले पर भड़के ऋषि कपूर, बोले- 'आज ये हुआ है कल...'

Wed, 01 Apr 2020 03:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मामले ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यहां करीब 2,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें मलेशिया, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान और सऊदी अरब से प्रतिनिधि आए थे। अब इस पर अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने लिखा- 'आज ये हुआ कल क्या होना है? इसलिए मैंने कहा था कि हमें सैन्य जरूरत है। आपातकाल।' बीते दिन मरकज मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। इसी दौरान ऋषि कपूर ने ये ट्वीट किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
ऐसा पहली बार नहीं है जब ऋषि कपूर ने कोरोना से लड़ने के लिए आपातकाल लगाने की बात कही है। लॉकडाउन के एलान के बाद लोगों को निकलने से रोकने के लिए पुलिस को लाठियों का सहारा लेना पड़ा। कई जगह पर लोगों ने पुलिस और मेडिकल स्टाफ पर हमला कर दिया था। 

4 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर ने लिखा, 'प्रिय भारतीयों, हमें आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। जैसा कि टीवी पर दिखाया जा रहा है। लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का कोई अन्य तरीका नहीं है। सिर्फ ऐसा करना ही हम सभी के लिए अच्छा होगा। इससे अफरा तफरी की स्थिति हो रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media
बता दें कि ऋषि कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। अन्य सितारों की तरह ऋषि कपूर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन किया था।

कोरोना से लड़ाई में मदद के लिए आगे आईं माधुरी दीक्षित, कहा- 'हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें