फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: विदेशों में 22 सितंबर को नहीं इस दिन दस्तक देगी शाहरुख खान की डंकी! रिलीज को लेकर मेकर्स ने बनाई योजना

Tue, 26 Sep 2023 06:59 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में किंग खान का एक्शन अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 'जवान' के अलावा शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर भी चर्चा में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

2 of 5
'डंकी' के शूट पर शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म की एडिटिंग पर काम चल रहा है। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने विदेशों में 'डंकी' की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, किंग खान की यह फिल्म भारत में 22 दिसंबर को रिलीज होगी मगर विदेशों में फिल्म को किसी और दिन रिलीज करने का प्लान बनाया है।

विज्ञापन

3 of 5
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डंकी के ग्लोबल हिट बनने की उम्मीद है और सभी स्टेकहोल्डर इसे इंडियन सिनेमा की तरफ से ग्लोबल हिट बनाना चाहते हैं। जवान की कैंपेनिंग में साउथ मार्केट पर फोकस किया गया था, लेकिन डंकी की बारी में रेड चिलीज ग्लोबली अपील करने वाली है। मेकर्स ने इसे लेकर बड़े प्लान्स बनाएं हैं और 21 दिसंबर को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने का प्लान बनाया है। हॉलीवुड की वजह से फिल्म को फायदा होगा।

Sreeleela: दिग्गज अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी में श्रीलीला, अश्लील संदेश भेजने का लगाया आरोप

4 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डंकी विदेशों में 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के सिर्फ नाइट प्रीमियर शो नहीं होंगे, बल्कि फुल डे शो होंगे। ताकि लोगों से रिव्यू सुनने के बाद लोग वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने जाएं। इंटरनेशनल बेल्ट में शाहरुख खान बहुत बड़ा नाम है और हॉलीडे की मदद से डंकी चार क्रिसमस के हॉलीडे से पहले चार दिनों में ही शानदार कलेक्शन कर लेगी।

Zoya Akhtar: 'द आर्चीज' के लिए नए कलाकारों को जोया अख्तर ने ऐसे किया तैयार, फिल्मकार ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, खबर है कि प्रभास की मचअवेटेड फिल्म सालार क्रिसमस पर शाहरुख खान की डंकी से टकराने वाली है। रिपोर्ट्स की माने तो सालार के मेकर्स ने इस क्रिसमस फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई है। यह दूसरी बार है, जब होम्बले फिल्म्स और एसआरके बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे।  

यह भी पढ़ें- Aankh Michol: 'आंख मिचोली' का ट्रेलर रिलीज, परेश रावल संग मृणाल ठाकुर-अभिमन्यु दासानी ने लगाया कॉमेडी का तड़का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें