बादशाह
- फोटो : Social Media
फिल्म में शाहरुख की हीरोइन ढूंढने की बात हुई तो मनीषा कोईराला, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी से होते हुए रोल मिला ट्विंकल खन्ना को। फिल्म में उन्हें सिर्फ शाहरुख की हीरोइन की भूमिका में नहीं दिखना था बल्कि वह खुद भी जासूस रहती हैं। इस किरदार को काफी पसंद किया गया। शाहरुख और ट्विकंल की जोड़ी भी लोगों को पसंद आई। फिल्म उस वक्त भले बॉक्स ऑफिस पर सफल ना हो पाई हो लेकिन टीवी पर इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए। आज भी जब यह टीवी पर आती है तो कोई इसे देखे बिना नहीं रह पाता है।