फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: एक दूसरे की पक्की सहेली कही जाती हैं ये अभिनेत्रियां, तस्वीरों में दिखती है जबरदस्त बॉन्डिंग

Sun, 31 Oct 2021 02:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुभी शर्मा, रितु सिंह, गुजंन पंत, रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां न सिर्फ अभिनय के मामले में बल्कि लोकप्रियता के मामले में भी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। वह किसी भी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। अभिनय हो या खूबसूरती भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय के साथ-साथ अपने लटके-झटको और बोल्डनेस से भी हर किसी को दीवाना बना देती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की दोस्ती के बारे में तो आप खूब जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि भोजपुरी सिनेमा में भी बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त मानी जाती हैं।

भोजपुरी सिनेमा की यह अभिनेत्रियां हैं बेस्ट फ्रैंड्स

अक्सर लोग सोचते हैं कि हीरोइनें एक दूसरे की अच्छी दोस्त नहीं बन सकती क्योंकि उनमें काम और मशहूर होने को लेकर प्रतियोगिता होती है लेकिन भोजपुरी सिनेमा की इन अभिनेत्रियों ने साबित किया है कि वह काम के साथ साथ दोस्ती भी बखूबी संभाल लेती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनारा गुप्ता, पूनम दूबे - फोटो : सोशल मीडिया
अनारा गुप्ता-पूनम दूबे

इंडस्ट्री में अनारा और पूनम की एक दम हटके पहचान है। दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपनी दमदार अदायगी से फैंस का दिल जीता है। साथ ही दोनों एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। दोनों अक्सर साथ समय बीताते नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजल राघवानी, सुभी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
शुभी शर्मा और काजल राघवानी

शुभी और काजल एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। दोनों काफी समय साथ गुजारती हैं। पार्टी हो या आउटिंग दोनों ही अभिनेत्रियां एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती हैं। उनकी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होती है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

4 of 5
सुभी शर्मा, रितु सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सुभी-रितु सिंह

रितु सिंह की सुभी से भी काफी अच्छी दोस्ती है। रितु और सुभी की फैन फालोइंग भी लगभग एक जैसी है ऐसे में इंडस्ट्री में दोनों की एक दूसरे से काफी तुलना की जाती है। हालांकि सुभी और रितु को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और उनकी दोस्ती काफी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुंजन पंत, रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी- गुंजन पंत

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की रानी कही जाती हैं। उनकी फिल्में और जबरदस्त डांस काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं गुंजन को भी फिल्मों में काफी पसंद किया जाता है। इंडस्ट्री में रानी और गुंजन की दोस्ती बहुत मशहूर है और दोनों की दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। अक्सर दोनों हैंगआउट करते नजर आती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें