बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। मीरा राजपूत मंगलवार यानी सात सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर मीरा के जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है। शाहिद का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
तस्वीर के साथ ही शाहिद ने पत्नी मीरा के लिए अपने दिल की बात भी लिखी है। शाहिद लिखते हैं, 'सिर्फ आपकी खुशी नहीं बल्कि दुख शेयर करने के लिए साथ हूं। सिर्फ रोज एक-दूसरे की बाहों में हंसने के लिए नहीं बल्कि उन दिनों में भी जब एक-दूसरे की बाहों में रोने के लिए भी। तुम मेरी दुनिया का केंद्र हो और मैं इसे किसी और तरीके से नहीं चाहता हूं। हैप्पी हैप्पी बर्थडे।