फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, तमन्ना भाटिया-राशा थडानी पर टिकीं सबकी निगाहें

Sun, 12 Nov 2023 08:55 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी लाल रंग के आउटफिट के साथ हाथों में दुपट्टा लिए पहुंचीं। शिल्पा इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा की पार्टी में बी-टाउन के सितारे एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए,
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी दिवाली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है। बॉलीवुड सितारे भी इन दिनों दिवाली का जश्न मना रहे हैं। रमेश तौरानी, मनीष मल्होत्रा और एकता कपूर के बाद बीते रात बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर दिवाली पार्टी पर जश्न मनाया गया। शिल्पा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी के दौरान जैसे ही शिल्पा सबके सामने आईं, सभी की निगाहेंं उन पर टिक गईं। इस मौके पर अभिनेत्री लाल रंग के आउटफिट और हाथों में दुपट्टा लिए पहुंचीं। शिल्पा इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा की पार्टी में बी-टाउन के सितारे एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए, जिसमें शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, श्रद्धा कपूर, नुसरत भरूचा, सुष्मिता सेन और कई अन्य दिग्गज शामिल थे।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी दिवाली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 11 नवंबर को अपने घर पर एक भव्य दिवाली पार्टी की मेजबानी की। कपल इस दौरान हल्की सी मुस्कुराहट के साथ कैमरे पर पोज देता हुआ दिखाई दिया। 

BO पर सरपट दौड़ी 12वीं फेल, कछुए की चाल पर चला 'लियो'
विज्ञापन

3 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नीले रंग के लहंगं में नजर आईं। श्रद्धा के पार्टी में आते ही सभी की निगाहें, उन पर टिक गई थीं, अभिनेत्री नीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।  

4 of 6
रवीना टंडन, राशा थडानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रवीना टंडन इस दौरान अपनी बेटी राशा थडानी के साथ नजर आईं। मां-बेटी की जोड़ी बेहद शानदार लग रही थी। राशा रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लाल कलर की साड़ी में अपनीं मां के साथ पहुंची राशा पर सभी की निगाहें टिक गईं। वहीं, रवीना लेमन कलर के आउटफिट में नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 6
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के साथ-साथ पार्टी में सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल भी मौजूद रहे, सभी पारंपरिक पोशाक में बेहद शानदार लग रहे थे। 

Bollywood: इन फिल्मों में दिखाए गए सबसे लंबे किसिंग सीन, लिस्ट में ऋतिक-आमिर की मूवीज भी शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी इस दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। अभिनेत्री नीले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।  

Tiger 3: टाइगर 3 की विशेष स्क्रीनिंग पर धांसू अंदाज में सलमान ने की एंट्री, ये सेलेब्स भी हुए कैमरे में कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें