फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन विदेशी सितारों को पसंद हैं बॉलीवुड, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Sun, 12 Nov 2023 01:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विदेशी सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड का लोगों पर काफी गहरा प्रभाव है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की एक छोटी सी झलक पाने के लिए अक्सर प्रशंसकों कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। अपने पसंदीदा सितारों के लिए अपने शरीर पर स्थायी रूप से टैटू गुदवाने से लेकर उनके घरों के बाहर लंबे समय तक खड़े रहने वाले फैंस को तो हम सभी ने देखा है लेकिन, क्या आपको पता है कि हॉलीवुड के स्टार्स भी बॉलीवुड प्रेमी हैं? आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में...
Diwali 2023: इस दिवाली मन में हौसलों का दीया जलाएं, बोनी कपूर से सीखें, बच्चों के दिल को ऐसे रोशन करना
विज्ञापन

2 of 6
जेरार्ड बटलर
जेरार्ड बटलर
जेरार्ड बटलर हिंदी फिल्मों के फैन हैं। भारत के प्रति प्यार किसी से भी छुपा नहीं है। बॉलीवुड और प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें पसंद हैं। बटलर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने  फिल्म 'लगान' के लिए ऑडिशन दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस्टन स्टीवर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टन स्टीवर्ट
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस्टन हैं। उन्होंने एक बार ऋतिक रोशन पर एक टिप्पणी की थी, जो उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड रॉबर्ट पैटिनसन को पसंद नहीं आई थी। उन्होंने कहा था, "अगर कोई मुझे अच्छी स्क्रिप्ट ऑफर करता है तो मैं बॉलीवुड फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। मैं ऋतिक रोशन के साथ काम करना पसंद चाहूंगी। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और बहुत अच्छे दिखते हैं।" उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मेरा कोई बेटा होता तो वह चाहेंगी कि वह ऋतिक रोशन जैसा दिखे, लेकिन उसकी आंखें रोब जैसी हो।"

4 of 6
जूलिया रॉबर्ट्स - फोटो : Social media
जूलिया रॉबर्ट्स
जब जूलिया रॉबर्ट्स अपनी फिल्म, ईट प्रेयर लव की शूटिंग के लिए भारत आईं थीं तो भारतीय पत्रकारों ने उनका स्वागत किया। उनसे जब बॉलीवुड में उनकी संभावनाओं के बारे में पूछा गया तब यह पता चला कि अभिनेत्री को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री काफी पसंद है।
विज्ञापन

5 of 6
डेनियल रेडक्लिफ - फोटो : social media
डेनियल रेडक्लिफ
एक और अभिनेता जिसने भारतीय सिनेमा के प्रति अपने प्रेम को स्पष्ट रूप से जाहिर किया है वह हैं डेनियल रेडक्लिफ। अभिनेता को बॉलीवुड फिल्मों के डांस और ड्रामा काफी पसंद है। वह हिंदी फिल्मों का हिस्सा बनने की इच्छा भी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिल्वेस्टर स्टेलोन - फोटो : सोशल मीडिया
सिल्वेस्टर स्टेलोन 
सिल्वेस्टर स्टेलोन के अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ बॉलीवुड के 'कमबख्त इश्क' में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। उन्हें भी हिंदी फिल्मों से गहरा लगाव है। एक बार अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह सलमान खान के साथ 'द एक्सपेंडेबल्स' बनाना चाहते थे।
A R Rahman: पिप्पा के गाने करार ओई लोहो कोपट का रीमेक बनाकर बुरे फंसे एआर रहमान, बांग्लादेश में जमकर हुआ विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें