फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहरुख खान से तुलना पर भड़का शाहिद कपूर का गुस्सा, बोले- यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क

Sun, 08 Oct 2023 08:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर ने शुरुआती करियर में शाहरुख खान से तुलना किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसे मूर्खतापूर्ण तर्क बताते हुए बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। अभिनेता ने लगभग हर तरह की भूमिका को पर्दे पर उकेरा है। वर्ष 2003 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'इश्क विश्क' से शानदार शुरुआत करने वाले शाहिद को चॉकलेटी लुक के लिए खूब सराहना मिली। साथ ही उनके बेहतरीन डांस स्किल्स को देखते हुए लोगों ने उन्हें अगले शाहरुख खान का टैग दे दिया। करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान से तुलना किए जाने पर अब शाहिद ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से सोशल मीडिया की हलचल बढ़ाते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म निर्माताओं की उनके प्रति धारणा के बारे में अपने विचार साझा किए। शाहिद ने स्वीकार किया कि उनकी तुलना बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से होती रही है, लेकिन उन्होंने कहा, 'यह सबसे बुरी चीज है, जो हो सकती है। आपको अगला क्यों होना चाहिए? आप आप हैं और वे वे हैं, और यह काम का सबसे खराब हिस्सा है। आप जो कर रहे हैं, वह आपको किसी ऐसे व्यक्ति की तरह होना चाहिए जो पहले से ही सफल है। यदि आप उनके जैसे हैं, तो इसके आधार पर, आप भविष्य में सफल होंगे। यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क है जो मैंने अपने जीवन में कभी सुना है।'
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'छोटे बच्चे के रूप में, आप बहुत दबाव महसूस करते हैं क्योंकि आपको लगता है कि आपको उस तरह की तुलना पर खरा उतरना चाहिए। इसलिए आप खुद को इस तरह से आकार देना और ढालना शुरू करते हैं जो वास्तव में तुलना पर आधारित हो। यह पता लगाना कि आपके भीतर क्या है, जो मौलिक और अलग है, और जो अनिवार्य रूप से आपको देना है। यह एक बहुत ही अस्वास्थ्यकर चीज है जो होती है।'

Amitabh Bachchan: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने किया था बिग बी को सम्मानित, तालिबान ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत में अभिनेता ने याद किया कि कैसा महसूस होता है जब वह कुछ ऐसा बनने की कोशिश करते हैं, जो वह नहीं हैं। शाहिद ने कहा कि कभी-कभी उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वह मूर्ख हैं। इस प्रकार उन्होंने किसी और के साथ की गई तुलना का आनंद लेने के बजाय अपनी खुद की पहचान बनाने का फैसला किया।

Kareena Kapoor: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रहीं करीना कपूर! अभिनेत्री की पोस्ट पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
काम के मोर्चे पर, शाहिद कपूर को आखिरी बार एक्शन-थ्रिलर 'ब्लडी डैडी' में देखा गया था। वह अगली बार अब तक अनटाइटल्ड रोमांटिक-कॉम में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। आगामी फिल्म 7 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहिद कपूर, अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब शाहिद और अनीस किसी प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करेंगे। इस मूवी में शाहिद कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना के होने की जानकारी है। 

Varun Tej-Lavanya: वरुण तेज-लावण्या के प्री वेडिंग समारोह की हुई शुरुआत, अभिनेता ने साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें