फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Resturants: शानदार बार और रेस्तरां के मालिक हैं ये बॉलीवुड सितारे, देश से लेकर विदेश तक फैला है बिजनेस

Sun, 08 Oct 2023 08:21 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कुछ नामचीन हस्तियों ने बार और रेस्तरां में भी तगड़ा पैसा लगाया है। दिल्ली, मुंबई से लेकर विदेश तक में सितारों के आलीशान रेस्तरां हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
सेलेब्स के रेस्तरां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड स्टार्स सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में बेहतरीन काम करके पैसे नहीं कमा रहे हैं। बल्कि ये सेलेब्स एक के बाद एक बिजनेस में पैसे लगाकर अपना भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस से लेकर क्लोदिंग ब्रांड्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक में सितारों ने पैसा लगा रखा है। साथ ही कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने रेस्तरां में अच्छा पैसा इन्वेस्ट किया है। ये रेस्तरां, फैंस के बीच भी बेहद पॉपुलर हैं। न सिर्फ मायानगरी मुंबई में बल्कि दिल्ली से लेकर विदेश तक में सेलेब्स ने अपना रेस्तरां खोला हुआ है। तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि कौन से सितारे का कहां पर रेस्तरां है-
विज्ञापन

2 of 7
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं मौनी रॉय अब रेस्तरां की मालकिन बन गई हैं। मौनी ने हाल ही में मुंबई में बदमाश नाम से एक रेस्तरां खोला है। यह रेस्तरां इंडियन डिशेज और कॉकटेल के लिए जाना जाता है। 'बदमाश' बेंगलुरु के आंत्रप्रेन्योर डॉन थॉमस के स्वामित्व वाली एक नई मल्टी-आउटलेट रेस्तरां चेन है। मुंबई के अंधेरी में शुरू हुए 'बदमाश' की मौनी सह-मालकिन हैं।
विज्ञापन

3 of 7
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन यानी धर्मेंद्र भी एक आलीशान रेस्तरां के मालिक हैं। इंडस्ट्री में अपने काम के दम पर खास जगह बना चुके धर्मेंद्र का रेस्तरां दिल्ली में है। इसका नाम 'गरम धरम' है। रेस्तरां की सेटिंग एक गांव की झोपड़ी की तरह है। साथ ही दीवारों पर धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर, उनके बेहतरीन डायलॉग्स के साथ सजे हुए हैं। रेस्तरां का यूनीक लुक इसकी खासियत है। साथ ही इसका देसी खाना भी बेहद जबर्दस्त है। 

Amitabh Bachchan: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने किया था बिग बी को सम्मानित, तालिबान ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ

4 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक बिजनेस में पैसा लगा रही हैं। दिल से देसी प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बाद भी अपने देसीपने को जिंदा रखी हुई हैं। अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क में 'सोना' नाम से एक रेस्तरां खोला है। इस रेस्तरां में लगभग सभी भारतीय व्यंजन मिलते हैं। प्रियंका भी समय-समय पर यहां पानी पूरी और छोटे भटूरे के चटखारे लगाती नजर आती हैं।

Kareena Kapoor: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रहीं करीना कपूर! अभिनेत्री की पोस्ट पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया 
विज्ञापन

5 of 7
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल आज भले ही गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आते हैं, बावजूद इसके भी वह काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। अभिनेता ने वर्ष 2009 में 'लैप द लाउंज' का उद्घाटन किया था, जो दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। इस लाउंज बार का शानदार एम्बिएंस और परफेक्ट इंटीरियर इसे आलीशान बनाता है। 

Varun Tej-Lavanya: वरुण तेज-लावण्या के प्री वेडिंग समारोह की हुई शुरुआत, अभिनेता ने साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 7
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी मुंबई में स्थित 'मिसचीफ रेस्टोरेंट' और 'बार H20' के मालिक हैं। यह दोनों रेस्तरां फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के बीच भी खासा चर्चित है। इंडस्ट्री की तमाम नामचीन हस्तियों को समय-समय पर इस रेस्तरां में हैंग आउट करते देखा जाता है। 

Kaala Paani Trailer: आशुतोष गोवारिकर की सात साल बाद कैमरे के सामने वापसी, बोले, ‘एक्टिंग बहुत कठिन होती है’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media
दिल्ली में स्थित 'नुएवा बार', बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली का है। इस आलीशान रेस्तरां में फ्रेंच, पुर्तगाली, एशियाई, जापानी और स्पेनिश डिश परोसी जाती है। कपल ने हाल ही में मुंबई में स्थित किशोर कुमार के पुराने घर में भी अपना एक रेस्तरां खोला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें