शादी हर किसी के जीवन में बहुत महत्व रखती है, लेकिन किसे अपना पार्टनर कैसे मिलेगा ये कोई नहीं जानता। बॉलीवुड सेलेब्स पर्दे पर तो रोमांस करते ही हैं साथ ही असल जिंदगी में भी अक्सर उन्हें प्यार हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर सेलेब्स लव मैरिज कर लेते हैं। इसमें रणबीर-दीपिका, सैफ-करीना, अजय-काजोल, अनुष्का-विराट जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं जिन्होंने प्यार करने के बाद शादी की। इन सेलेब्स को देखकर आम लोगों के मन में भी अक्सर यही विचार आता है कि ज्यादातर सेलेब्स लव मैरिज करते हैं और इस शादी से ही वो खुश रहते हैं।
घरवालों की पसंद को इन सितारों ने कहा हां
हालांकि बॉलीवुड और टीवी जगत के बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने लव मैरिज की जगह अरेंज मैरिज की और दुनिया को दिखा दिया कि माता पिता की पसंद उनके लिए बहुत मायने रखती है। जहां ये सितारे बड़े ही आसानी से लव मैरिज कर सकते थे तो वहीं पार्टनर चुनने की जिम्मेदारी इन लोगों ने अपने माता पिता को सौंप दी। आज ये कपल्स भी बॉलीवुड की दूसरी जोड़ियों की तरह शादी का आनंद ले रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किन किन सितारों ने की है अरेंज मैरिज।