नए साल की शुरुआत हो चुकी है। आज पूरे देश में नए साल की जश्न मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी धूमधाम के साथ नए साल का स्वागत किया। इन सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को नए साल के जश्न की शुभकामनाएं दीं। कई सितारे नए साल के मौके पर छुट्टियां मनाने के लिए गए हुए हैं। ऐसे में इन सितारों ने अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर शाहिद कपूर, काजोल समेत कई सितारों ने नए साल की तस्वीरें साझा की हैं। तो आइए इन सितारों के नए साल के पोस्ट पर एक नजर डालते हैं...