फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘फाइटर’ के डांस नंबर शेर खुल गए में ऋतिक और दीपिका दोनों ही जबरदस्त अंदाज में नजर आए, वहीं गाने ‘इश्क जैसा कुछ’ में ऋतिक और दीपिका के दमदार केमिस्ट्री और रोमांस ने दर्शकों का मन मोह लिया है। यह इस लिहाज से भी खास है कि, दीपिका पादुकोण ने भी ऋतिक रोशन के साथ काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। दोनों ही कलाकार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक और दीपिका के बीच कुछ बेहद रोमांटिक और इंटिमेट सीन फिल्माए हैं।