फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने लंबे समय बाद साझा की तस्वीर, लोगों ने कहा- पिता की कार्बन कॉपी

Mon, 16 Aug 2021 09:02 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान - फोटो : Social Media
शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान ने भले ही अब तक फिल्म जगत में कदम न रखा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ये दोनों बहुत ही मशहूर हैं। इनका नाम बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में लिया जाता है। एक तरफ जहां शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें साझा करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान सोशल मीडिया पर कम ही देखने को मिलते हैं।

पिता से की जाती है तुलना

आर्यन खान उन मशहूर स्टार किड्स में से हैं जिनके फिल्म जगत में डेब्यू का इंतजार हर किसी को है। उनकी तुलना अक्सर उनके पिता शाहरुख खान के साथ की जाती है। आर्यन खान के सिर्फ लुक्स नहीं बल्कि उनकी छोटी-छोटी आदतें भी अपने पिता शाहरुख की तरह है। हाल ही में आर्यन खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके लुक्स पर फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन, शाहरुख और सारा अली खान - फोटो : Social Media
दो साल बाद हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय

बता दें कि आर्यन खान साल 2019 से सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थे। उन्होंने 2 साल के बाद अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। ये तस्वीर उनके ग्रेजुएशन के बाद की है। प्रशंसकों को उनका ये हैंडसम लुक काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उनकी तुलना उनके पिता और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : Instagram
तस्वीर के साथ लिखा ये कैप्शन

आर्यन खान ने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ग्रेजुएशन पोस्ट के बारे में भूल जाएं। मुझे लगता है कि न से भली देर है’। आर्यन खान की इस पोस्ट पर अब तक ढाई लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। प्रशंसकों के साथ-साथ सितारे भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : instagram/___aryan___
आर्यन को अभिनय करने की इच्छा नहीं हैं

एक तरफ हर कोई आर्यन खान के बॉलीवुड में डेब्यू का इंतजार कर रहा है तो वहीं उनके पिता शाहरुख खान ने एक मीडिया से खास बातचीत में कहा कि आर्यन को अभिनेता बनने में दिलचस्पी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने कहा, ‘आर्यन में वो चीज नहीं है जो एक अभिनेता में होनी चाहिए। लेकिन उन्हें लगता है आर्यन एक बहुत अच्छे लेखक हैं। मुझे लगता है अभिनय करने की इच्छा दिल से आती है। उन्होंने एक दिन मेरे पास आकर कहा, ‘मुझे नहीं लगता मैं अभिनय करना चाहता हूं’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कियों में हैं फैन फॉलोइंग

अपने पिता शाहरुख खान की तरह आर्यन खान भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी अधिकतर प्रशंसक लड़कियां हैं। शाहरुख खान की तरह ही लड़कियां उनके बेटे आर्यन खान की दीवानी हैं। जब भी वो कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं तो उसपर कमेन्ट करने वालों में फीमेल फैंस की संख्या ज्यादा होती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें