Indian Idol 12 Grand Finale: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। आज यानी 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल को अपना 12वां विनर मिल गया। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए हैं। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी।
इंडियन आइडल 12 के फिनाले में पवनदीप राजन ने शानदार परफॉर्मेंस दी। पवनदीप राजन ने काफिराना, सड्डा हक और हवाएं गाने में परफॉर्म किया। पवनदीप ने नादान परिंदे के लिए ड्रम्स बजाए। ये फिनाले की बेस्ट सोलो परफॉर्मेंस थी।
Indian idol 12 Winner: पवनदीप राजन बने इंडियन आइडल 12 के विजेता, चमचमाती कार के साथ मिले 25 लाख रुपये