फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: अपने घर की दीवार को 'जवान' के डायलॉग से सजाना चाहते थे शाहरुख, बताया- किस कारण नहीं कर पाए ऐसा

Wed, 31 Jan 2024 05:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जवान के संवाद लेखक ने हाल ही में फिल्म के सबसे यादगार डायलॉग का एक पोस्टर साझा किया। शाहरुख खान ने इसका मजेदार जवाब दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत ही खास रहा है। उन्होंने लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख की फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म ' जवान ' ने अपनी जबर्दस्त कहानी और एक्शन सीन के साथ बॉक्स-ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2023 में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। जवान के डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post
जवान के संवाद लेखक ने हाल ही में फिल्म के सबसे यादगार डायलॉग का एक पोस्टर साझा किया। शाहरुख खान ने इसका मजेदार जवाब दिया है। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के संवाद लेखक सुमित अरोड़ा ने अपने घर के एक कोने की तस्वीर साझा की है। इसमें शाहरुख खान की झलक और फिल्म का सुपर-हिट डायलॉग 'बाप से बात कर' वाला पोस्टर लगा हुआ है।  

नोरा फतेही पर अश्लील डांस करने का आरोप, लोगों ने किया ट्रोल
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म जवान - फोटो : सोशल मीडिया
सुमित अरोड़ा ने लिखा, 'जब आपका डायलॉग आपके घर की साज-सज्जा का हिस्सा बन जाए, जवान।' किंग खान ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैंने भी सोचा था आपकी लाइन्स एक दीवार पर लगाऊंगा। इतने लंबे लंबे डायलॉग हैं आपके....इतनी लंबी दीवार ही नहीं है घर में।'

4 of 5
फिल्म 'जवान' - फोटो : अमर उजाला
2023 में शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' के साथ साल की शुरुआत की, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' दी। इसके बाद साल के अंत में राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान की ये तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुईं। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में नजर आए। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद वह 'किंग' के लिए सुजॉय घोष के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। 

शाहरुख ने किया 'भक्षक' के ट्रेलर का रिव्यू, कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें