अभिनेता शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहरुख इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार करने में लगे हैं। बीते दिन शाहरुख अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दुबई में एक इवेंट में शामिल हुए। हाल ही में, फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में चलाया गया, जिसके बाद फिल्म के प्रचार के एक हिस्से के रूप में एक विशेष ड्रोन शो आयोजित किया गया।