फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: रात एक बजे और सवेरे चार बजे से चलेंगे 'सालार' के शो, तेलंगाना सरकार ने दी इजाजत

Wed, 20 Dec 2023 10:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'सालार' रिलीज के एकदम करीब है। धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग जारी है। इस बीच अभिनेता के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। 'सालार' के शो मध्यरात्रि एक बजे और सवेरे चार बजे भी दिखाए जाएंगे। तेलंगाना सरकार ने बाकायदा इसकी इजाजत दी है। सरकार ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। सरकार के इस एलान के बाद दर्शक जमकर मध्यरात्रि शो के लिए बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की 'सालार'  22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की इस फिल्म के शो सवेरे एक और चार बजे से चलने लगेंगे। सरकार की तरफ से मध्यरात्रि शो की इजाजत मिलने के बाद मध्यरात्रि शो की धुआंधार बुकिंग हो रही है। ये फिल्म तेलुगू के साथ-साथ कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
'सालार' दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इसमें प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। दोनों सितारे दोस्तों की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। टिकट खरीदने के लिए फैंस लंबी लाइनों में लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तमाम फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि 'सालार' की टिकट पाने के लिए दर्शक किस तरह बेकरार हैं।

Special Ops S 3: स्पेशल ऑप्स सीजन 3 की शूटिंग पूरी, पढ़िए इसके एक्शन सीन के लिए सैयामी ने कैसे की तैयारी

4 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'सालार' को न सिर्फ सुबह एक बजे और चार बजे दिखाया जाएगा, बल्कि परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने मेकर्स को मल्टिप्लेक्सेस की टिकट्स के दाम में भी 100 रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी करने को कहा है। एडवांस टिकट बुकिंग में 'सालार' कमाल कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक फिल्म के 12.41 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं।

DeepFake: रश्मिका के डीपफेक प्रोफाइल मामले में लगा चार संदिग्धों का पता, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'सालार' और 'डंकी' - फोटो : social media
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' का मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से होगा। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'डंकी' में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल भी नजर आएंगे। ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी।
Special Ops S 3: स्पेशल ऑप्स सीजन 3 की शूटिंग पूरी, पढ़िए इसके एक्शन सीन के लिए सैयामी ने कैसे की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें