शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में है। आर्यन खान की उम्र 24 साल है। आर्यन के साथ और भी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शाहरुख खान और आर्यन के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड खड़ा दिखाई दे रहा है। कुछ का तो ये भी कहना है कि आर्यन गलत समय पर गलत जगह था, वो अभी बच्चा है वहीं दूसरी तरफ एनसीबी का कहना है कि उन्हें आर्यन के फोन से आपत्तिजनक चैट मिले हैं जो ड्रग रैकेट की तरफ इशारा करते हैं। बेटे की वजह से शाहरुख को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वह विवादों में आए हों, शाहरुख बेटे की गिरफ्तारी से पहले भी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुके हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं शाहरुख खान की जिंदगी के वो विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे...