फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गब्बर के बेटे ने रानी मुखर्जी संग की थी 'गलत हरकत', कोर्ट ने दी शादी करने की सजा, अब इस काम से कमा रहा नाम

Mon, 20 Sep 2021 10:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादाब खान, रानी मुखर्जी - फोटो : ट्विटर
मशहूर विलेन अमजद खान ने अपने करियर में कई लुभावनी परफॉर्मेंस दीं। उन्होंने कई ऐसे किरदार गढ़े जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हैं। 'शोले' में गब्बर के किरदार को निभाकर अमजद खान असल जिंदगी में ही गब्बर के नाम से मशहूर हो गए थे। आज उनके बेटे शादाब का जन्मदिन है। शादाब ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में कदम रखा। लेकिन अमजद खान की तरह लोकप्रियता उन्हें हासिल नहीं हुई। शादाब ने अपनी पहली फिल्म रानी मुखर्जी के साथ की।

राजा की आएगी बारात में किया रेप सीन
ये फिल्म थी 'राजा की आएगी बारात'। इस फिल्म में शादाब ने रानी मुखर्जी का रेप किया था, और कोर्ट ने उन्हें रानी से शादी करने की सजा सुनाई थी। फिल्म की कहानी दोनों के इर्द गिर्द घूमती है कि कैसे एक दूसरे से नफरत करने वाले समय के साथ एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
राजा की आएगी बारात - फोटो : सोशल मीडिया
शादाब की पहली ही फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस फिल्म से रानी मुखर्जी ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उनका करियर चल पड़ा। वहीं शादाब की एक्टिंग को लोगों ने पसंद नहीं किया। हालांकि पिता के बलबूते शादाब को कई और फिल्में मिलीं लेकिन उनका भी बुरा हश्र हुआ और फिर वो फिल्मों से गुमनाम हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जब करियर डूबने लगा तो शादाब ने डायरेक्शन में किस्मत आजमाई और सोचा कि वहां वो कामयाब हो जाएंगे लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी। लेकिन इसके बाद शादाब ने कुछ ऐसा किया कि हर तरह उनकी चर्चा होने लगी।

4 of 5
शादाब खान
उन्होंने अपने पिता अमजद खान पर एक बायोग्राफी लिखने का फैसला किया जिसमें उन्होंने अमजद खान द्वारा किए काम और उनकी असल जिंदगी के बारे में बताया। शादाब खान की ये किताब काफी पॉपुलर हुई। खुद अमिताभ बच्चन ने भी इस किताब और शादाब के लेखन की खूब तारीफ की। आज शादाब खान एक लेखक के तौर पर खूब नाम कमा रहे हैं। हालांकि वो फिल्मी सितारों की तरह लाइमलाइट में कम ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर लेखक शादाब अब मशहूर हैं। उनका फिल्मी करियर बेशक फ्लॉप रहा हो लेकिन लेखन के क्षेत्र में उनका नाम है। हालांकि समय के साथ उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। शादाब 48 साल के हैं और उन्होंने 2005 में रूमाना अचवा से शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें