फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 के दशक में परवीन बाबी संग लिव इन में रहते थे महेश भट्ट, एक रात घर पहुंचे तो नजारा देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए

Mon, 20 Sep 2021 09:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parveen babi with mahesh bhatt - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट का आज जन्मदिन है। महेश भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की हैं जिनमें अर्थ, आशिकी, सारांश जैसी फिल्में शामिल हैं। महेश ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में आई डॉक्यूमेंट्री 'संकट' से की थी। लेकिन फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की रही है। परवीन बाबी से पहले उनकी जिंदगी में लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की आई, जिसे उन्हें प्यार हुआ। दोनों ने शादी भी की और दो बच्चे भी हुए। इसके बाद महेश भटट् का दिल परवीन बाबी पर आ गया। ये वो दौर था जब परवीन बाबी बहुत बड़ी स्टार थीं।

शादीशुदा होकर भी परवीन बाबी के प्यार में गिरफ्त हुए महेश भट्ट
परवीन बाबी के लिए उन्होंने अपने बीवी बच्चों को छोड़ दिया और उनके साथ लिव इन में रहने लगे। महेश भट्ट ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनका रिलेशनशिप परवीन बॉबी के साथ साल 1977 के दौरान शुरू हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
परवीन बाबी
कहा जाता है, महेश भट्ट के साथ रोमांस के दौरान ही परवीन बाबी को मानसिक बीमारी शुरू हुई थी जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्ज़ोफ़्रेनिया बताया है। महेश भटट् अक्सर अपने और परवीन बाबी के रिश्ते पर बात करते रहे हैं।'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था।
विज्ञापन

3 of 5
महेश भट्ट - फोटो : Social Media
महेश भट्ट ने बताया था- एक दिन जब मैं घर लौटा तो देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। मुझे देखते हुए परवीन ने चुप रहने का इशारा किया। दरवाजा बंद कर दो कोई हमें मार देगा। उस वक्त मैं समझ गया कि मैंने उसे खो दिया। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं। 

 

4 of 5
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाने लगे। तमाम इलाज के बावजूद परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा। उन्हें मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखना पड़ा। इस दौरान तभी महेश पर भी कई तरह के आरोप लगने लगे। लोगों का कहना था कि महेश ने परवीन का इस्तेमाल किया। अपने फायदे के लिए परवीन के स्टारडम और रुतबे का इस्तेमाल किया और अब वे उन्हें ठीक नहीं होने देना चाहते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परवीन बाबी, महेश भट्ट - फोटो : social media
महेश आधी रात में ही परवीन के घर से निकल गए। परवीन ने उन्हें रोकना चाहा, आधे कपड़ों में ही वो सड़क पर दौड़ती रहीं, लेकिन महेश नहीं रुके। अब महेश उनके घर और जिंदगी से जा चुके थे। इस तरह एक फिल्म के सेट पर शुरू हुआ दोनों का रिश्ता, फिल्मी कहानी की तरह ही खत्म हो गया। आज भी महेश भट्ट कई मौकों पर परवीन का जिक्र करते हैं। परवीन बाबी के बाद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें