24 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इससे पहले अक्षय और राज की जोड़ी गुड न्यूज जैसी सुपरहिट फिल्म में साथ काम कर चुकी है। हालांकि, इस बार दोनों की जोड़ी अपना जादू नहीं चला सकी है। इमरान हाशमी और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने दो करोड़ 55 लाख का बिजनेस किया था। Filmy Wrap: ऋतिक-सबा किस करते कैमरे में कैद और मोनालिसा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
3 of 5
सेल्फी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं दूसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ 80 लाख, तीसरे दिन तीन करोड़ 95 लाख का कारोबार किया था। अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मंडे टेस्ट में पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को एक करोड़ 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 11.90 करोड़ हो गई है। Bollywood Stars: फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन शूट कर चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल