फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Selfiee Box Office Collection: सेल्फी का पांच दिनों में ही हुआ बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Tue, 28 Feb 2023 10:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सेल्फी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के सितारे काफी दिनों से गर्दिश में चल रहे हैं। दोनों ही स्टार्स की फिल्में लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सेल्फी से दोनों ही अभिनेताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर दम तोड़ती दिख रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब कितना बिजनेस कर लिया है।
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

2 of 5
सेल्फी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
राज मेहता और अक्षय कुमार की जोड़ी को गुड न्यूज जैसी सुपरहिट फिल्म के लिए जाना जाता है। हालांकि, एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी दूसरी बार लोगों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही है। फिल्म में अक्षय के अलावा इमरान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग की तारीफ तो हो रही है, लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में विफल रही है। इस फिल्म के पहले दिन की कमाई की  बात करें तो ओपनिंग डे पर सेल्फी ने दो करोड़ 55 लाख का बिजनेस किया था।
Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप
विज्ञापन

3 of 5
सेल्फी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ 80 लाख, तीसरे दिन तीन करोड़ 95 लाख और चौथे दिन एक करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया था। अब फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन भी आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को एक करोड़ 10 लाख का बिजनेस किया है। 
Daljeet Kaur: शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत बसाएंगी दूसरी बार अपना घर, फैंस के साथ साझा किया बेटे का रिएक्शन

4 of 5
सेल्फी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 12.70 करोड़ हो गया है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी के बाद भी फिल्म का ऐसा प्रदर्शन वाकई हैरान कर देने वाला है। बता दें कि अक्षय की 'सेल्फी' मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। 
Filmy Wrap: शहनाज पर फिर भड़कीं सोना महापात्रा और फर्जी का सीक्वल जल्द होगा रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को 150 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय इन दिनों बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग जोर शोर से कर रहे हैं। वहीं, इमरान हाशमी टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। 
Ranbir Kapoor: किशोर कुमार की बायोपिक पर रणबीर कपूर ने किया खुलासा, बोले-मेरी अगली फिल्म हो सकती है


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें