फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शहनाज पर फिर भड़कीं सोना महापात्रा और फर्जी का सीक्वल जल्द होगा रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 28 Feb 2023 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोना महापात्रा, शहनाज गिल, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 11
सोना महापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब की कटरीना शहनाज गिल अक्सर फैंस के बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से ही शहनाज लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस को शहनाज की हर बात काफी पसंद आती है, लेकिन शायद बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा को शहनाज आज-कल बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था और पूछा था कि रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास खुद को बताने के लिए क्या है। इसके बाद भी सोना नहीं रुकीं और फिर से शहनाज को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
Sona Mohapatra: शहनाज गिल पर फिर बरसीं सोना महापात्रा, कहा- सफल पुरुषों के पीछे भागने से कुछ नहीं होता
विज्ञापन

3 of 11
जॉन अब्राहम  (एक विलेन रिटर्न्स) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी एक बार फिर से लोगों को हंसाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से अक्षय कुमार का लुक सामने आया था, जिसके बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। अब फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। 
Bollywood: 'पठान' के बाद जॉन अब्राहम के हाथ लगी बड़ी फिल्म! आवारा पागल दीवाना के सीक्वल में आएंगे नजर

4 of 11
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : insta
अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने साफ कर दिया है कि वह और रामचरण अपने बच्चे का स्वागत भारत में ही करेंगे। दोनो ने दिसंबर में जल्द माता पिता बनने की सूचना सार्वजनिक की थी। उपासना अपोलो अस्पताल की सीएसआर विंग की वाइस चेयरपर्सन भी हैं और इसी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देना चाहती है।
Ram Charan: राम चरण के बच्चे का जन्म भारत में ही होगा, पत्नी उपासना ने अफवाहों पर लगाया विराम
विज्ञापन

5 of 11
फर्जी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में अभिनेता के साथ विजय सेतुपति भी नजर आए थे। फर्जी के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज राज और डीके की बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। फैंस को पहली सीरीज पसंद आई है और उनको इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माता 'फर्जी' के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी में जुट गए हैं और इस खबर की पुष्टि खुद शाहिद कपूर ने की है।
Farzi 2: जल्द रिलीज होगा वेब सीरीज 'फर्जी' का सीक्वल, शाहिद कपूर ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन

6 of 11
आर बाल्की, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्देशक आर बाल्की अपनी फिल्म 'घूमर' का शूट पूरा कर चुके हैं। फिल्म अब पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है जिसका काम जोरों से चल रहा है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। बाल्की को फिल्म से काफी उम्मीद हैं इसी के साथ फिल्म की स्टार कास्ट भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही है।
R Balki: पैरा क्रिकेट स्टार पर आधारित है आर बाल्की की फिल्म घूमर, कोच की भूमिका में दिखेंगे अभिषेक बच्चन
विज्ञापन

7 of 11
फरहान अख्तर - फोटो : social media
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता, लेखक और गायक फरहान अख्तर पिछले दिनों अपनी पत्नी शिबानी डांडेकर के साथ पहली एनिवर्सरी के चलते सुर्खियों में थे। जहां अभिनेता ने पहली शादी की सालगिरह पर फैंस के साथ शिबानी संग तस्वीर साझा कर उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया था। वहीं अब फरहान ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट सकता है। यह पोस्ट अभिनेता ने अपने ऑस्ट्रेलियन फैंस का संबोधन करते हुए साझा किया। चलिए जानते हैं फरहान ने क्या कहा..  
Farah Akhtar: फरहान अख्तर के ऑस्ट्रेलियन फैंस के लिए बुरी खबर, अभिनेता ने दी कॉन्सर्ट कैंसिल होने की जानकारी

8 of 11
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को बहुत बार पब्लिक में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। और कई बार ये हालात उनको बड़ा असहज कर जाते हैं। खासकर तब जब लोग फैन बनकर उनका गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इन हालातों का सामना कमोबेश हर किसी सेलिब्रिटी को करना पड़ा है। हाल ही में ऐसा ही एक वाक्या बी टाउन दमदार आलिया भट्ट के साथ हुआ। जिसपर यामी ने अपने साथ हुए इसी तरह की एक घटना को बताया है। जब उनके एक फैन ने बिना परमिशन उनके साथ वीडियो बना लिया। यामी इससे बहुत अपसेट हो गई थीं। अभिनेत्री ने अब इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए पब्लिक में लोगों के व्यवहार को लेकर एक लाइन खींचने की जरूरत पर जोर दिया है।
Yami Gautam: 'एक लाइन खींचनी होगी', फैन की इस हरकत से नाराज यामी गौतम का फूटा गुस्सा

9 of 11
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा का रिश्ता आए दिन खबरों की सुर्खियों में बना रहता है। जहां दोनों इंटरव्यू में एक दूसरे की आलोचना करते हुए नजर आते हैं तो वहीं एक साथ शादी में डांस करते हुए नजर आते हैं, जिस पर फैंस कंफ्यूज रहते हैं। इसी बीच एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस को हैरत में डाल दिया है। इन तस्वीरों में दोनों कपल अपनी बेटी जियाना के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Charu Asopa: राजीव सेन ने धूमधाम से मनाया पत्नी चारू असोपा का जन्मदिन, यूजर्स बोले- बाय गॉड की कसम

10 of 11
कृति सेनन - फोटो : social media
बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।  कृति अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में, कृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ एक इंटरेक्शन सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा किया।
Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों के बीच कृति ने बताया बॉयफ्रेंड का नाम, वीडियो साझा कर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर बीते साल नवंबर में पिता बने थे। उन्होंने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की थी।बेटी के जन्म के दौरान एक्टर से एक इंटरव्यू के समय राहा की वसीयत को लेकर सवाल पूछा गया था। जिस पर रणबीर ने एक अलग अंदाज में बयान दिया। जिससे, वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए थे। 
Ranbir Kapoor: बेटी राहा की वसीयत पर रणबीर से पूछा गया सवाल, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें