इन दिनों चारों तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप की भी चर्चा जोरों पर हैं। क्रिकेट और फिल्मी दुनिया का नाता काफी पुराना रहा है। अक्सर फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता रहता है। जहां एक तरफ उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के रिश्ते की चर्चा सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं अब एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भी अपना नाम क्रिकेट से जोड़ लिया है। दरअसल, पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने आगामी भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच को लेकर ट्वीट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।