सोशल मीडिया की दुनिया ने कई लोगों को रातों-रात स्टार बनाया है, जिसमें भुवन बड्याकर का नाम भी शामिल है। भुवन बड्याकर का गाना 'कच्चा बादाम' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इस गाने पर कई तरह के रील्स बने। मजेदार बात यह है कि भुवन बड्याकर यह गाना मूंगफली बेचते बेचते गाते थे और अब भुवन अपना नया गाना लाने की तैयारी कर रहे हैं। भुवन बड्याकर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अब वह मूंगफली नहीं बेचेंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नया गाना लेकर आ रहे हैं।