'दबंग' फिल्म में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानी सोनू सूद ने बॉलीवुड में बेशक ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया लेकिन असल जिंदगी में वह किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। बीते रोज सोनू सूद के दफ्तर और घर पर आईटी के अफसरों ने सर्वे किया है। जिसके बाद से ही वे लगातार चर्चा में हैं। लोग ट्वीट कर अपनी अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।
सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह मजदूरों की मदद की वो हर किसी के चहेते बन गए। उनके इस काम की खूब तारीफ हो रही है। सोनू सूद इस बीच लोगों के काफी चहेते हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ एक ट्वीट में ही वो जरूरतमंद को हर सुविधा मुहैया करवाते हैं। सोनू के फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। इसी कड़ी में चलिए उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
सोनू सूद का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
देखिए अपने घर के डायनिंग एरिया में एक्सरसाइज करते हुए सोनू सूद की ये तस्वीर। सोनू सूद मुंबई, लोखंडवाला के एक लग्जरी अपॉर्टमेंट में परिवार संग रहते हैं। यह अपार्टमेंट 2600 स्कॉयर फुट में फैला हुआ है।
विज्ञापन
3 of 9
सोनू सूद का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद के इस अपार्टमेंट में चार बड़े बेडरूम हैं, जहां वह अपने माता-पिता, पत्नी सोनाली और अपने दो बेटों, ईशान और अयान के साथ रहते हैं। पूरा अपार्टमेंट जुबिन जैनुद्दीन और कृपा जुबिन ने डिजाइन किया है।
4 of 9
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू जब मुंबई आए तो 1 कमरे को 3-4 लोगों के साथ शेयर करके रहते थे। अब उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर मुंबई में करोड़ों का अपार्टमेंट खरीदा है। उनका यह घर अंदर से बेहद शानदार है।
विज्ञापन
5 of 9
सोनू सूद का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद हर साल अपने घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। उनके घर में पूजा करने का एक अलग स्थान बनाया गया है।
विज्ञापन
6 of 9
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले सोनू सूद मॉडलिंग करते थे। एक अभिनेता होने के साथ साथ वो निर्माता भी हैं। सोनू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी भी रहे हैं। जुलाई 2016 में सोनू सूद के प्रोडक्शन हाउस 'शक्ति सागर प्रोडक्शंस' की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
7 of 9
सोनू सूद का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद का का ये घर वास्तुशास्त्र के हिसाब से बनाया गया है। घर के मेन दरवाजे को खुद सोनू ने ही डिजाइन किया है।
8 of 9
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
1999 में सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'शहीद-ए-आजम' से कदम रखा था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हो चुके सोनू सूद इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग कर चुके हैं। सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। सोनू और सोनाली ने साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे भी हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। सोनू फैमिली मैन हैं और वह अक्सर अपने बच्चों के साथ हॉलिडे पर जाते हैं।