मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के 45 वर्षीय पति राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए प्रदर्शन के मामले में राज के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया था।
मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने मजिस्ट्रेट अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की है, वो 1500 पन्नों की है। राज कुंद्रा और थोर्प अभी न्यायिक हिरासत में बंद हैं। दोनों को क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने इस केस में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं पॉर्नोग्राफी मामले में अब तक कई एक्ट्रेस से पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं कई एक्ट्रेस कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंद्रा के अंधेरी वाले ऑफिस पर पड़ा था छापा
पोर्न फिल्में बनाने वाले रैकेट और उसके मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच ने कई गवाहों के बयानों को दर्ज किया था। इसके आधार पर राज कुंद्रा के अंधेरी (वेस्ट) वाले ऑफिस पर छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, फिल्में स्टोर रखने वाली डिवाइस और अश्लील फिल्मों से संबंधित क्लिप्स को भी जब्त किया था। इन्हीं सबूतों के आधार पर कुंद्रा के आईटी हेड थोर्प को भी 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
चार्जशीट में दूसरे आरोपियों के नाम
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अपने चार्जशीट में दो और वांटेड अपराधियों के नाम शामिल किए हैं। इसमें पहला नाम यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव का है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में रह रहा है। और दूसरा नाम राज कुंद्रा के बहनोई का प्रदीप बख्शी का है। प्रदीप अभी लंदन में हैं।
4 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की चार्जशीट के आधार पर यश ठाकुर का नाम एक अन्य आरोपी तनवीर हाशमी से हुई पूछताछ के दौरान सामने आया है। यश पर अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस को ठाकुर और हाशमी के बीच बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मिली है।
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
1.17 करोड़ की कमाई
अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि इन फिल्मों के व्यापार के जरिए ग्राहकों से कथित तौर पर 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की है इन अश्लील फिल्मों को हॉटशॉट्स ऐप के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाता था। ये कमाई अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक की बताई जा रही है।