फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: आप भी चाहते हैं गोकुलधाम सोसायटी में रहना, ठहरिए...यहां नहीं है कोई फ्लैट, ये है असली सच्चाई

Tue, 13 Jul 2021 05:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गोकुलधाम सोसायटी - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से सभी के चेहरे पर लगातार मुस्कान लेकर आ रहा है। गोकुलधाम सोसायटी और वहां के लोग दर्शकों को खूब पसंद है और सभी का नाम लोगों ने याद कर रखा है। गोकुलधाम वासी तो दर्शकों के लिए परिवार का हिस्सा बन गए हैं। दर्शकों को जेठालाल, दयाबेन, चंपकलाल, भिड़े मास्टर और अन्य किरदार तो खूब पसंद है ही साथ ही गोकुलधाम सोसायटी भी सभी को खासा पसंद है। लेकिन क्या आपको पता है गोकुलधाम सोसायटी सिर्फ शूटिंग सेट ही नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गोकुलधाम सोसायटी का ये पूरा सेट गोरेगांव में तैयार किया गया है। जो भी सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। वो गोकुलधाम के बारे में जरूर पूछते हैं।

इंस्टाग्राम पर यूजर तारक मेहता के एक फैन पेज से गोकुलधाम की कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अय्यर, बबिता जी और जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी जेठालाल, बबीता जी, भिड़े भाई, डॉक्टर हाथी, पोपटलाल या सोढ़ी के घर के भीतर का सीन दिखाया जाता है तो वो यहां नहीं बल्कि कांदिवली में शूट किया जाता है जहां पर इस शो की इनडोर शूटिंग के लिए सेट तैयार किया गया है। अगर कम्पाउंड, बालकनी की शूटिंग करनी हो तो इसी हिस्से का इस्तेमाल होता है जबकि अंदर फ्लैट की शूटिंग कांदिवली में की जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
गोकुलधाम सोसायटी - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देश में सबसे लंबे समय से प्रसारित होने वाला सीरियल है। 28 जुलाई 2008 से इसका प्रसारण शुरू हुआ है और यह हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन आता है। जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। शो में कई कलाकार आए गए लेकिन दर्शकों का प्यार इसके प्रति कभी कम नहीं हुआ।

4 of 7
शैलेंद्र लोढ़ा और तारक मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
यह शो पत्रकार और नाटककार तारक मेहता के कॉलम 'दुनिया ने उंधा चश्मा' पर आधारित है। तारक मेहता यह कॉलम गुजराती मैगजीन चित्रलेखा के लिए लिखते थे। कहानी की पृष्ठभूमि में मुंबई के गोरेगांव में स्थित गोकुलधाम सोसाइटी है, जहां बिजनेसमैन जेठालाल अपनी पत्नी दयाबेन, बेटे टप्पू और अपने पिता चंपकलाल के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
शो में दिलीप जोशी, जेठालाल मुख्य भूमिका में हैं। दिशा वकानी ने शो से ब्रेक लिया था लेकिन अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है और मेकर्स ने ये साफ किया है कि अब दिशा शो में वापस नहीं लौटने वाली। इसके अलावा शो में चंपकलाल, टप्पू, बबिता जी और पोपटलाल को दर्शकों से खूब प्यार मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
तारक मेहता शो - फोटो : ट्विटर
शो में दिखाया जाता है कि यहां हर सदस्य का फ्लैट है लेकिन ऐसा नहीं है। यहां एक ग्राउंड और मंदिर का सेट भी तैयार किया गया है। लोगों को लगता है कि यह जगह सच में है लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा:दिशा वकानी, दिलीप जोशी - फोटो : Instagram
टीवी पर जो गोकुलधाम सोसायटी नजर आती है दरअसल वो बिल्डिंग है ही नहीं। घर के दरवा़जे खोलते ही आप पीछे निकल जाएंगे क्योंकि ये तो सिर्फ दीवार पर बनाए डिजाइन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें