साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म इंद्रा द टाइगर को आपको याद ही होगी। ये फिल्म सोनी पर इतनी बार दिखाई जा चुकी है कि इस फिल्म का हर एक कास्ट दर्शकों को याद होगा। इसमें सुपरस्टार चिरंजीवी, सोनाली बेंद्रे और आरती अग्रवाल ने काम किया था। फेमस सिंगर एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने भी इस फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
इस फिल्म में आरती अग्रवाल का रोल काफी दिलचस्प था। रोल से ज्यादा दिलचस्प आरती की जिंदगी रही है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे 16 साल की उम्र से फिल्मों में काम करने वाली आरती की 31 साल में ही जान चली गई। आरती ने अपने छोटे से करियर में चिरंजीवी, नागार्जुन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर, प्रभास सहित अन्य एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में 25 फिल्मों में काम किया।