Sayani Gupta
- फोटो : Social Media
सयानी शाहरुख खान की फिल्म 'फैन', 'बार बार देखो', 'जॉली एलएलबी 2' और हाल ही में रिलीज हुई 'आर्टिकल 15' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सयानी ने 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' और 'पार्च्ड' जैसी लीक से हटकर फिल्मों से भी खूब वाहवाही बटोरी। वह 'इनसाइड एज' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' जैसी कुछ सफल वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं। अपने आप में एक शानदार अभिनेत्री सयानी लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए दिखाई देती हैं।