फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ के बावजूद चार फिल्मों को मात नहीं दे पाई 'वॉर', एक का रिकॉर्ड तोड़ पाना नामुमकिन

Wed, 09 Oct 2019 04:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
war film - फोटो : social media
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर वॉर छेड़ दी है। फिल्म को सातवें दिन दशहरे की छुट्टी का फायदा मिला और करीब 27 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने भले ही ताबड़तोड़ कमाई की हो लेकिन कई फिल्मों का रिकॉर्ड अभी भी नहीं तोड़ पाई है। 'वॉर' ही नहीं ऐसी कई फिल्में रही हैं जो सात दिन या उससे कम दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली 2
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है 'बाहुबली: द कॉन्क्लूजन'। भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' ने मात्र 6 दिन में ही 200 करोड़ का आकंड़ा पार कर दिया था। फिल्म अभी भी कमाई के मामले में सबसे आगे है।
विज्ञापन

3 of 5
sultan - फोटो : social media
सुल्तान
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने भी महज सात दिन में 200 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल की बड़ी हिट में से एक थी।

4 of 5
sanju - फोटो : social media
संजू
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। रणबीर कपूर ने इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने भी इस फिल्म को खूब पसंद किया। इसी के चलते फिल्म ने सात दिन में ही 200 करोड़ की कमाई कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai - फोटो : social media
टाइगर जिंदा है
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में बताया गया था कि नायक टाइगर यानी सलमान खान 40 नर्स की जान आतंकियों से बचाता है, जिसमें 25 भारतीय और 15 पाकिस्तानी नर्स हैं। इस फिल्म ने भी सिर्फ सात दिन में 200 करोड़ की कमाई कर ली थी।

दशहरे पर ऋतिक-टाइगर में छिड़ी ऐसी 'वॉर', 7 दिन में ही तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें